फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार हादसे में बचे दो लोगों ने सुनाई आपबीती, बताया कैसे आंखों के सामने नहर में समा गईं 3 जिंदगियां

Fri, 15 Mar 2019 07:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Mar 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Car Fell Into Canal three people Killed Injured victim told accident reason 
नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार देर रात को मरीज को चंडीगढ़ से लेकर उत्तराखंड लौट रही कार पांवटा रोड में मटकमाजरी के पास अचानक अनियंत्रित होकर शक्तिनहर में जा गिरी। जिससे कार में सवार वृद्व दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक लापता है।

Car Fell Into Canal three people Killed Injured victim told accident reason 
नहर में गिरी कार

कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से दो ने किसी तरह नहर से निकलकर जान बचाई। इनको मामूली चोटे आई हैं। मृतक एवं घायल सभी पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। वे लोग कार से कोटद्वार जिला पौड़ी के गांव उदय रामपुर निवासी मतीदास (72 वर्ष) को पीजीआई चंडीगढ़ से लेकर लौट रहे थे। 

Car Fell Into Canal three people Killed Injured victim told accident reason 
नहर में गिरी कार

उन्होंने बताया गया है कि सामने से आ रहे ट्रक से कार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार चालक गणेश पुत्र चंद्रमोहन निवासी ग्राम जावल पोस्ट ऑफिस स्यालना जिला पौड़ी गढ़वाल (46 वर्ष) एवं संजय कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम उदय रामपुर कलालघाटी थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल ने किसी तरह नहर से निकलकर जान बचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Fell Into Canal three people Killed Injured victim told accident reason 
नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

हादसे में मतीदास पुत्र रमीदास, उनकी पत्नी दर्शनी देवी (62 वर्ष) एवं एक अन्य युवा विमलेश (23 वर्ष) पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम मढाली थाना रिखणीखाल जिला पौड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। वही गुड्डू उर्फ हरिशचंद्र (36 वर्ष) निवासी ग्राम उदयरामपुर कलालघाटी थाना कोटद्वार जिला पौड़ी लापता है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नहर में गिरी कार और शवों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Car Fell Into Canal three people Killed Injured victim told accident reason 
नहर में गिरी कार

लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। गुड्डू मृतक दंपत्ति का दामाद बताया जा रहा है। मटकमाजरी निवासी विजय के मुताबिक कार के शक्तिनहर में गिरने के बाद एक दोपहिया वाहन चालक ने कार के चालक और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को शक्तिनहर में देखा था। जिन्हें उसने चादर डालकर नहर से बाहर निकाला।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed