फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी गांव जा रहे ग्रामीणों की कार, तस्वीरें...

Thu, 17 Sep 2020 07:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Sep 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Car falls into river in Rishikesh gangotri highway, One killed, Photos
- फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपली खाड़ी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। जबकि, दो लोगों को खाड़ी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 

Uttarakhand Accident News: Car falls into river in Rishikesh gangotri highway, One killed, Photos
- फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को हाईवे पर पर उपली खाड़ी के पास एक मारुति कार संख्या यूके 07 जेड-1792 अनियंत्रित होकर सड़क से 30 मीटर नीचे हेंवल नदी में गिर गई। दुर्घटना का पता चलने पर स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। 

Uttarakhand Accident News: Car falls into river in Rishikesh gangotri highway, One killed, Photos
- फोटो : अमर उजाला

लेकिन जब तक पूरण सिंह (52) पुत्र रणजीत सिंह की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल थान गांव निवासी चालक प्रवीन सिंह (37) पुत्र प्रताप सिंह, प्रताप सिंह (42) पुत्र महेंद्र सिंह, चैत सिंह (48) पुत्र नारायण सिंह और विजेंद्र सिंह (37) पुत्र कुंवर सिंह को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Car falls into river in Rishikesh gangotri highway, One killed, Photos
- फोटो : अमर उजाला

प्रवीन सिंह और प्रताप सिंह की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर कर दिया गया। जबकि चैत सिंह और विजेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Car falls into river in Rishikesh gangotri highway, One killed, Photos
- फोटो : अमर उजाला

थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि कार सवार खाड़ी से अपने गांव थान बिडोन जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। स्थानीय निवासी अरण्य रंजन ने बताया कि 108 सेवा दुर्घटना के एक घंटे बाद भी नहीं पहुंची थी। जिससे घायलों को प्राइवेट वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष शर्मा ने दुर्घटना का कारण कार की तेज रफ्तार होना बताया है।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed