{"_id":"5f6314ac8ebc3e74b0577310","slug":"pitru-amavasya-2020-heavy-crowd-in-haridwar-har-ki-pauri-for-ganga-snan-social-distancing-not-follow-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: पुलिस के सारे दावे फेल, हरकी पैड़ी पर स्नान और तर्पण को उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: पुलिस के सारे दावे फेल, हरकी पैड़ी पर स्नान और तर्पण को उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 17 Sep 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार में पितृ अमावस्या के मौके पर तर्पण के लिए बड़ी संख्या में लोग हरकी पैड़ी पहुंचे। कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस के पहरे के बीच स्नान, श्राद्ध और तर्पण की व्यवस्था की गई थी, लेकिन पुलिस के सारे दावे फेल हो गए। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब धज्जियां उड़ीं।
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
गंगा स्नान के लिए पहुंचे ज्यादातर लोग न तो मास्क लगाए दिखे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग में। केवल कुछ ही लोग मास्क पहने दिखे। लोगों ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर तर्पण कर अपने पूर्वजों को याद किया और पूजा अर्चना की। हालांकि कई जगह पुलिस ने लोगों को हटाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे पुलिस भी बेबस नजर आई।
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पितृ अमावस्या पर हरकी पैड़ी पर हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। लेकिन, कोरोना के बढ़ते संक्रमण का हवाला देकर प्रशासन ने मंगलवार रात पितृ अमावस्या पर हरकी पैड़ी पर स्नान, श्राद्ध और तर्पण आदि पर रोक लगाने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह प्रशासन के इस फैसले का पता चला तो श्रीगंगा सभा, तीर्थ पुरोहितों और व्यापारी संगठनों ने विरोध जताया। सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल और सीओ सिटी पूर्णिमा गर्ग ने श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ और सिद्धार्थ चक्रपाणी से बातचीत की।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
गंगा सभा का कहना था कि पितृ अमावस्या पर हरकी पैड़ी को पाबंद करना उचित नहीं है। दूरदराज से लोग अपने पूर्वजों के नाम पर पूजा करने के लिए यहां पहुंचते हैं। श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों का कहना था कि कोविड 19 गाइड लाइन का पालन कराते हुए स्नान होना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।