फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ ध्यान गुफा ने आध्यात्म को दिया नया आयाम, पीएम मोदी समेत 104 श्रद्धालुओं ने की साधना

Thu, 31 Oct 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Oct 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi and Acharya balkrishna and 104 pilgrims done Meditation in Kedarnath cave

केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा सीजन के लिए बंद हो गए हैं। लेकिन इस बार धाम में स्थित ध्यान गुफा ने यात्राकाल में आध्यात्म को नया आयाम देने में अहम भूमिका निभाई है। मंदिर से करीब डेढ़ किमी पीछे मंदाकिनी नदी के दूसरे छोर पर निर्मित इस ध्यान गुफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री बालकृष्ण समेत 104 श्रद्घालुओं ने इस वर्ष साधना की है। 

PM Narendra Modi and Acharya balkrishna and 104 pilgrims done Meditation in Kedarnath cave
- फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ पुनर्निर्माण में ध्यान गुफा भी शामिल है। गढ़वाल मंडल विकास निगम को 13 मई को गुफा के लिए पहली बुकिंग मिली।

PM Narendra Modi and Acharya balkrishna and 104 pilgrims done Meditation in Kedarnath cave
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के यात्री जय शाह ने तीन दिन गुफा में योग साधना की। 18 मई को धाम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोपहर बाद से 19 मई की सुबह तक करीब 17 घंटे तक ध्यान गुफा में साधना की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi and Acharya balkrishna and 104 pilgrims done Meditation in Kedarnath cave
- फोटो : फेसबुक

जबकि बीते 29 सितंबर से 7 अक्तूबर तक शारदीय नवरात्र में पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने यहां नौ दिवसीय गायत्री यज्ञ जप साधना अनुष्ठान किया। साथ ही चार दिन स्वयं भी योग साधना की। गढ़वाल मंडल विकास निगम को केदारनाथ यात्राकाल में ध्यान गुफा में कुल 104 बुकिंग मिली। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi and Acharya balkrishna and 104 pilgrims done Meditation in Kedarnath cave
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान कुल 1 लाख 58 हजार 460 रुपये की आय भी निगम को प्राप्त हुई। वयोवृद्घ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का कहना है कि ध्यान गुफा ने बाबा के दर्शनों को आने वाले श्रद्घालुओं में आध्यात्म की सोच पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed