{"_id":"5dfcdfb38ebc3e87a413f2f0","slug":"caa-protest-police-control-aggressive-public-and-ruckus-in-roorkee-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएए विरोध: हरिद्वार-रुड़की में प्रदर्शन पर उतारू हुई भीड़, पुलिस ने ऐसे संभाले हालात, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए विरोध: हरिद्वार-रुड़की में प्रदर्शन पर उतारू हुई भीड़, पुलिस ने ऐसे संभाले हालात, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नागरिकता संशोधन कानून का विरोध उत्तराखंड में भी तेज होने लगा है। शुक्रवार को हरिद्वार और रुड़की में सड़कों पर हजारों लोग इकट्ठे हो गए। कई जगह भीड़ प्रदर्शन करने के लिए उतारू थी। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही और हालात को संभाला। रुड़की में तो धारा 144 जैसे हालात बने रहे। वहीं हरिद्वार में प्रदर्शन से रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को फूल देकर सद्भाव का परिचय दिया।
2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में कांग्रेस व कौमी एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने पुल जटवाड़ा से कस्साबान तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचना था, लेकिन रैली को कस्साबान में रोकते हुए सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल ने उनका ज्ञापन लिया। रैली में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भाजपा सरकार देश में भाईचारे को समाप्त करना चाहती है। धर्म के आधार पर कानून लागू कर संविधान की मूल अवधारणा को भी समाप्त किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश भर में लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है।
3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी ने कहा कि केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार संविधान का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्म विशेष के नाम से नागरिकता संशोधन बिल पास करना भाजपा की मानसिकता को दर्शा रहा है। हिंदू मुस्लिम देश भर में भाईचारे सदियों से रह रहे हैं। लेकिन सुनियोजित तरीके से नागरिकता संशोधन बिल लाने की मंशा देश को माहौल को खराब करने जैसी है। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि देश के माहौल को खराब करने की नीयत से नागरिकता संशोधन बिल लाया गया है। मात्र राजनीतिक लाभ लेने के चक्कर में धर्म का भेदभाव फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
- फोटो : फाइल फोटो
बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून लागू कर देश को बांटने का प्रयास कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को नागरिकता संशोधन कानून को तत्काल वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मंगलौर में सीएए के विरोध में नगर में जुलूस निकालकर विरोध व्यक्त किया गया है। नगर में जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालने की सूचना के मद्देनजर पुलिस बल को मस्जिदों के बाहर तैनात किया गया था। नमाज के बाद बड़ी संख्या में युवक नगर के मेन बाजार में जमा हो गए। इन लोगों ने पहले दुकानें बंद करने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने इन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस दौरान भारी भीड़ बाजार में पहुंच गई और मार्च निकालने पर उतारू हो गई। टकराव से बचने के लिए पुलिस ने जुलूस रोकने का प्रयास नहीं किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।