वीकेंड और आज सोमवार को होने वाले बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार में बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं व सैलानियों का ऐसा सैलाब उमड़ा की फोरलेन हाईवे ही नहीं शहर के अंदर की सड़कें भी जाम हो गई। सुबह से शाम तक यात्रियों के साथ स्थानीय लोग जाम से जूझते रहे। चिलचिलाती गर्मी और जाम ने लोगों का पसीना निकाल दिया। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
सैलानियों के सैलाब से थम गई रफ्तार: दिल्ली-दून हाईवे से 18 घंटे में गुजरे 50 हजार चौपहिया वाहन, जाम ने छुड़ाए पसीने, तस्वीरें
शांतिकुंज गेट नंबर दो से लेकर सप्तऋषि तिराहे पर तक बॉटल नेक जाम इस समय यातायात पुलिस के साथ ही यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन रहा है। इस बॉटल नेक को पार करने के लिए यात्रियों को 50 से 60 मिनट लग रहे हैं।सुबह छह बजे से शुरू हुआ जाम शाम छह बजे तक यातायात पुलिस के काबू में आया। ऐसे में 12 घंटे पर चौक-चौराहों पर ड्यूटी पर तैनात रहे यातायात पुलिस के सिपाही व इंस्पेक्टर और सीपीयू के सिपाही भूखे-प्यासे रहकर जाम खुलवाने की हर संभव कोशिश करते रहे।
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 18 घंटे तक 60 हजार वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से सुचारु रखने के लिए यातायात पुलिस जूझती रही। कई साल बाद हाईवे पर इस तरह से वाहनों का सैलाब देखने को मिला है। आगे भी ऐसा ही रहा तो फोरलेन हाईवे को जल्द ही सिक्स लेन न करना पड़ जाए। उत्तराखंड के चारधाम, गर्मी सीजन के साथ ही वीकेंड व बुद्ध पूर्णिमा के स्नान को लेकर करीब दो साल बाद इतनी बड़ी संख्या में हरिद्वार में वाहनों का सैलाब नजर आया।
ये भी पढ़ें...श्रीनगर में इस शादी की चर्चा: मुस्लिम के घर से विदा हुई हिंदू बेटी की डोली, ऐसी निकली बरात जिसे कोई नहीं भूल पाएगा