भाजपा नेता की हत्या: संदीप के मासूम बच्चे पूछ रहे हैं...कहां हैं पापा, मार्मिक शब्द सुन लोगों का फट गया कलेजा, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन विवाद में भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी हैं। इसके अलावा जिले के सारे बार्डरों में पुलिस ने नाकेबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी है। शनिवार सुबह शांतिपुरी में भाजपा नेता संदीप कार्की की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी ललित मेहता पर पहले भी धारा 308 का एक मामला दर्ज था, जिसमें बाद में समझौता हो गया था। आरोपी फौज का भगोड़ा है। वहीं घटना के बाद से आरोपी के खनन के सभी वाहनों को सीज कर दिया है।
/ये भी पढ़ें...नकल करते पकड़े छात्र: दून स्कूल में पढ़ रहे केंद्रीय मंत्री के बेटे और पूर्व सीएम के नाती पर कार्रवाई, आप नेता के ट्वीट के बाद गरमाया मामला
इसमें एक जेसीबी, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और चार डंपर हैं। इसके अलावा मामले में करीब पांच से छह पुलिस टीम गठित कर दी हैं। इसमें पंतनगर, गदरपुर, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर थाने की पुलिस शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर भी नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी खनन कारोबारी की अवैध खनन की रिपोर्ट भेजी जा रही है। आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा रही है, आगे संपत्ति भी जब्त की जाएगी और पनाह देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।