फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां शादी से पहले दुल्हा-दुल्हन ने किया ऐसा काम, जानकर आप भी करेंगे सलाम

Tue, 03 Oct 2017 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Oct 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
Bride and groom clean village with family before marriage
demo pic

आपने शादियां तो बहुत देखी होंगी लेकिन इस शादी में जो हुआ वह आपने कभी नहीं सुना होगा। दुल्हा और दुल्हन ने शादी से पहले एक ऐसा काम किया जिसके बारे में जानकर आप भी उन्हें सलाम करेंगे।

Trending Videos
Bride and groom clean village with family before marriage
marriage

उत्तराखंड के पौड़ी में फलस्वाड़ी गांव की बेटी भावना की बारात आई और चाय-नाश्ते के बाद बाराती भी गांव वालों के साथ मिलकर सफाई में जुट गए। इस गांव ने स्वच्छता के प्रति एक मिसाल कायम की है। 

Bride and groom clean village with family before marriage
marriage

मुख्यालय से करीब 26  किमी दूर ब्लॉक कोट के फलस्वाड़ी गांव के विद्यादत्त कुकरेती की बेटी भावना की बारात हरिद्वार से सुबह गांव पहुंची। दूल्हा-दुल्हन की अगुवाई में पूरे गांव में सफाई की गई। इसके बाद विवाह के पवित्र फेरे हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bride and groom clean village with family before marriage
marriage

बाराती मनोज पंत, आशाराम पंत, रमेश चमोली, विजय लक्ष्मी समेत अन्य ने कहा कि विवाह पर स्वच्छता के संदेश से शादी भी यादगार बन गई। सफाई अभियान में घराती पूनम देवी, सुखदेव प्रसाद, मुकेश बहुगुणा और पूरा गांव अभियान में शामिल रहा। 

विज्ञापन
Bride and groom clean village with family before marriage
झाड़ू

ब्लॉक कोट के बीडीओ सुरेंद्र नौटियाल ने बताया कि 15 अक्तूबर तक स्वच्छता श्रमदान दिवस मनाया जाना है। पहले दिन रविवार को गांव में यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। गांव में भावना का विवाह समारोह था तो फिर वर-वधू पक्ष ने भी स्वच्छता अभियान में हिस्सेदारी निभाई जो जागरूकता की मिसाल बनी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed