{"_id":"638f38ef32167e2c6e090f03","slug":"bollywood-actress-karishma-kapoor-reached-rishikesh-and-spent-time-on-bank-of-ganga-river","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: गंगा किनारे शांत वादियों में समय बिताने पहुंचीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, दिखा खूबसूरत अंदाज, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: गंगा किनारे शांत वादियों में समय बिताने पहुंचीं एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, दिखा खूबसूरत अंदाज, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषिकेश में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ऋषिकेश की हसीन वादियों का नजारा देख उत्तराखंड को दिल दे बैठी हैं। यहां गंगा किनारे शांत वादियों में समय बिताने पहुंचीं करिश्मा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी रील विडियो, फोटो और अभिव्यक्ति साझा की। करिश्मा ने फोटो कैप्शन में लिखा कि 'मेरा दिल दूर कहीं पहाड़ियों में खो गया है'
करिश्मा कपूर पिछले चार दिनों से मुनिकीरेती क्षेत्र में हैं। उन्होंने यहां कौड़ियाला, ब्यासी, तपोवन क्षेत्र में गंगा घाटों के किनारे गुनगुनी धूप और आसपास दूर तक फैले खूबसूरत नजारों को निहारते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।
2 of 5
ऋषिकेश में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री टिहरी के नरेंद्रनगर तहसील क्षेत्र के बड़े होटल में ठहरी हैं। उन्होंने ब्यासी में वशिष्ठ गुफा के दर्शन भी किए। वहीं, ब्यासी के गंगा तटों के साथ शिवपुरी में युसुफ बीच और तपोवन में नीम बीच पर चहलकदमी भी की।
3 of 5
ऋषिकेश में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने होटल के पास घाट पर होने वाली गंगा आरती में प्रतिभाग किया। करिश्मा ऋषिकेश आने के बाद से लगातार इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फोटो और वीडियो साझा कर रही हैं। जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋषिकेश में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर
- फोटो : अमर उजाला
इंस्टाग्राम पर अपलोड फोटो में कहीं करिश्मा गंगा किनारे सफेद रंग के सूट सलवार पहने नजर आ रही हैं तो कहीं वे गंगा किनारे हरियाली के बीच सफेद और लाल रंग की ड्रेस में सूरज की चमचमाती किरणों के बीच इठलाते हुए दिख रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषिकेश में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर
- फोटो : अमर उजाला
रील वीडियो में करिश्मा ने लिखा कि 'यह वही स्थान है जो आत्मा को ईंधन देता है'। अभिनेत्री के प्रशंसक भी उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी लाजवाब टिप्पणियों से करिश्मा को 90 के दशक की फिल्मों की याद दिला रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।