फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस ने बीजेपी विधायक की गाड़ी को बैरिकैडिंग पर रोका तो सड़क पर बैठकर दिया धरना, तस्वीरें...

Wed, 26 Jun 2019 08:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Jun 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Bjp mla doing protest after stop on barricading during ,uttarakhand assembly session 2019
धरने पर बैठे विधायक - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड विधानसभा पहुंचने के लिए भाजपा विधायक सहदेव पुंडीर को धरना देना पड़ा। जैसे ही वे धरने पर बैठे, पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के मानमनोव्वल के बाद विधायक माने। 

Trending Videos
Bjp mla doing protest after stop on barricading during ,uttarakhand assembly session 2019
धरने पर बैठे विधायक - फोटो : अमर उजाला

घटनाक्रम के अनुसार, विधानसभा आ रहे भाजपा विधायक पुंडीर का वाहन जब हरिद्वार रोड के पास पहुंचा तो वहां पुलिस ने बैरिकैडिंग लगा रखी थी। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उनके वाहन को वहीं रोक दिया और दूसरे मार्ग से विधानसभा जाने को कहा। 

Bjp mla doing protest after stop on barricading during ,uttarakhand assembly session 2019
धरने पर बैठे विधायक - फोटो : अमर उजाला

विधायक पुंडीर वाहन से उतरे और पुलिस अधिकारियों को समझाया कि उन्हें सदन में जाना है और अभी 11 भी नहीं बजे हैं। उन्होंने प्रश्न किया कि 11 बजे से पहले बैरिकेडिंग क्यों लगा दी गई? लेकिन पुलिस अधिकारियों ने बैरिकेंडिंग खोलने से मना कर दिया कि इसमें काफी समय लग जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp mla doing protest after stop on barricading during ,uttarakhand assembly session 2019
धरने पर बैठे विधायक - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के इस रवैये से नाराज विधायक बेरिकैडिंग के पास धरने पर बैठ गए। अभी वे धरने पर बैठे ही थे कि वहां पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे पहुंच गईं। उन्होंने विधायक से अनुरोध किया कि वे नाराज न हों। उनके निर्देश पर बेरिकैडिंग खोली गई। 

विज्ञापन
Bjp mla doing protest after stop on barricading during ,uttarakhand assembly session 2019
धरने पर बैठे विधायक - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ने जब पुंडीर से इस बारे में पूछा तो उन्होंने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बैरिकेडिंग लगाने का कोई औचित्य नहीं हैं। वे इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष से भी बात करेंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed