फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाही शादीः 200 करोड़ की शादी के बाद औली की खूबसूरती में लगा 'दाग', तस्वीरों में देखें...

Tue, 25 Jun 2019 09:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Jun 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
auli Shahi Shadi: After 200 crore marriage huge garbage left in auli
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका के चर्चित कारोबारी गुप्ता बंधुओं के बेटों की 200 करोड़ की शाही शादी के बाद औली की खूबसूरती वादियों पर गंदगी का 'दाग' लग गया है। 


 
Trending Videos
auli Shahi Shadi: After 200 crore marriage huge garbage left in auli
- फोटो : अमर उजाला

समारोह के बाद यहां जमा हुए कूड़े के निस्तारण में नगर पालिका जोशीमठ को अभी पांच दिन का और समय लगेगा। शाही शादी के बाद नगर पालिका जोशीमठ द्वारा औली से अभी तक पालिका की ओर से 260 क्विंटल कूड़े का निस्तारण किया जा चुका है।  पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने बताया कूड़ा निस्तारण के लिए औली में बीस पर्यावरण मित्र और तीन वाहन लगाए गए हैं। मंगलवार को 25 क्विंटल कूड़ा का साफ किया गया। 

auli Shahi Shadi: After 200 crore marriage huge garbage left in auli
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि दस नंबर टावर से लेकर क्लिप टॉप क्लब तक कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिसका ट्रकों से निस्तारण किया जा रहा है। कूड़ा निस्तारण के लिए दस कर्मचारियों को लगाया गया है। औली से कूड़ा हटाने के लिए गुप्ता बंधुओं की ओर से पालिका में 54 हजार रुपये जमा कराए गए हैं। कूड़े के निस्तारण को एक सप्ताह का समय और लग सकता है। हालांकि, नगर पालिका ने 30 जून की डेटलाइन रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
auli Shahi Shadi: After 200 crore marriage huge garbage left in auli
- फोटो : अमर उजाला

वहीं औली में बेटे की शादी समारोह के सम्पन्न होने के बाद मंगलवार को गुप्ता बंधु सहारनपुर पंहुचे। यहां मीडिया से अजय गुप्ता ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। खास तौर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वहां के प्रशासन का तहे दिल से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि कोर्ट का भी धन्यवाद जिन्होंने हमें एक गाइडलाइन दी,  जिसकी वजह से ये शादी कुशलता पूर्वक सम्पन्न हुई। 
 

विज्ञापन
auli Shahi Shadi: After 200 crore marriage huge garbage left in auli
- फोटो : अमर उजाला

औली में पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ इसके बारे में उन्होंने कहा कि औली को लोगों में बहुत प्रसन्नता थी। मैं खुद वहां के लोकल लोगों से मिला। वे बहुत प्रसन्न हैं। हमें भी बहुत प्रसन्नता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed