फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड में BJP विधायक की शर्मनाक हरकत, बीच सड़क पर दलित महिलाओं को डंडे से पीटा

Wed, 14 Mar 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 14 Mar 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Bjp mla Beaten Dalit womens in rudrapur Uttarakhand
bjp

देखिए कैसे बीजेपी विधायक ने दलित महिलाओं को पीटा...

Bjp mla Beaten Dalit womens in rudrapur Uttarakhand
bjp

दो परिवारों के बीच मामला सुलझाते-सुलझाते भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल खुद ही महिलाओं से उलझ गए। आरोप है कि उन्होंने दलित महिलाओं और लड़कियों पीटा। पीड़ित परिवार ने आदर्श कालोनी चौकी और कोतवाली में तहरीर देकर विधायक सहित तीन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार के मुताबिक पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए तहरीर रिसीव नहीं की है।

Bjp mla Beaten Dalit womens in rudrapur Uttarakhand
bjp

उधर विधायक अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर रहे हैं, वहीं विपक्ष इस मामले को लेकर हमलावर हो गया है। शनिवार को इंद्रा कालोनी गली नंबर चार में रहने वाले रामकिशोर उर्फ श्याम ने तहरीर देकर कहा है कि वह अपनी पत्नी माला देवी, दो बेटियों पूजा, सोनम और बेटे अमित के साथ बीते नौ मार्च की शाम एक मामले को पंचायत में निपटाने के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल के घर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp mla Beaten Dalit womens in rudrapur Uttarakhand
bjp

वहां पर दो भाजपा नेता पहले से मौजूद थे। आरोप है कि पंचायत में किसी बात को लेकर विधायक और दो अन्य नेताओं ने माला, पूजा, सोनम और अमित से गालीगलौज कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल शुरू कर दिया।
 

विज्ञापन
Bjp mla Beaten Dalit womens in rudrapur Uttarakhand
bjp

पत्नी और बेटियों ने जब अमर्यादित भाषा का विरोध किया तो विधायक ने उन्हें डंडे से पीटना शुरू कर दिया। दो नेताओं ने भी लड़कियों को पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। जानमाल का खतरा बताते हुए पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने और विधायक सहित तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, माला देवी, पूजा और सोनम ने पूरे वाक्ये की जानकारी देते हुए कहा कि मारपीट में उनको चोटें आई हैं। उनके मन में घटना के बाद से ही दहशत है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed