{"_id":"5cdd8444bdec22072f09fecc","slug":"bjp-minister-rekha-arya-reached-balika-niketan-after-minor-girl-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाबालिग की मौत के बाद बालिका निकेतन पहुंचीं मंत्री रेखा आर्य, पूछा आखिर यहीं क्यों होते हैं हादसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग की मौत के बाद बालिका निकेतन पहुंचीं मंत्री रेखा आर्य, पूछा आखिर यहीं क्यों होते हैं हादसे?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 17 May 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बालिका निकेतन में मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने बृहस्पतिवार को बालिका निकेतन पहुंचकर किशोरी की मौत पर नाराजगी जताई। साथ ही मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की। उसके बाद बाथरूम का निरीक्षण कर कुंडी पर फंदा लगाकर किशोरी की खुदकुशी करने की आशंका को खारिज किया।
2 of 6
बालिका निकेतन में मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह बात समझ से परे है कि इसी संप्रेक्षण गृह में ही क्यों ज्यादा हादसे होते है? राज्य में उनके अन्य भी संप्रेक्षण गृह हैं। लेकिन, सभी घटनाएं यहीं क्यों हो रही हैं? यह मामला सोचनीय है। इस पर मंथन करते हुए जांच कराई जाएगी। ताकि भीतर की खामियों को सुधारा जा सके।
3 of 6
बालिका निकेतन में मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम केदारपुरम स्थित बालिका निकेतन के बाथरूम में मिली किशोरी की लाश के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य निरीक्षण करने पहुंची। करीब दो घंटे तक उन्होंने निकेतन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों की बैठक ली। उसके बाद उन्होंने किशोरी के कमरे में साथ रहने वाली बालिकाओं और काउंसलर से बात की। उन्होंने शौचालय का भी निरीक्षण करते हुए किशोरी की मौत के घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बालिका निकेतन में मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से किशोरी की मौत की जो वजह स्टाफ की ओर से बताई जा रही है उस पर संदेह है। इसलिए इस मामले की पहले निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। उसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किशोरी एवं नारी निकेतन की व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। यदि भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
बालिका निकेतन में मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री ने विभागीय जांच को तीन सदस्यीय टीम गठित की है। समिति में सीडीओ मोहित चौधरी, डीपीओ मीना बिष्ट, निदेशक समाज कल्याण योगेंद्र यादव को शामिल किया है। टीम तीन दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। सूचना के बाद अधिकारी समय से पहुंचे या नहीं? एंबुलेंस बुलाने में देरी तो नहीं की गई? इन तमाम बिंदुओं पर जांच की जाएगी। रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।