{"_id":"5f01f5058ebc3e431314aca6","slug":"bjp-leader-rajiv-pratap-rudy-samdhi-samdhan-car-fell-into-ditch-in-mussoorie-both-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मसूरी: भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी के समधी-समधन की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: भाजपा नेता राजीव प्रताप रूड़ी के समधी-समधन की कार खाई में गिरी, दोनों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार सुबह मसूरी में इनोवा कार खाई में गिरने से भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी के समधी-समधन की मौत हो गई। हादसे में उनकी बेटी और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक की बेटी को एसडीआरएफ और पुलिस टीमों ने बमुश्किल कार को काटकर बाहर निकाला।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, मृतक नीरज त्यागी और उनकी पत्नी शगुन त्यागी बिहार में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के बहन-बहनोई थे। घटना के बाद से लगातार रूड़ी और त्यागी परिवार देहरादून में संपर्क कर रहे हैं।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक इनोवा कार (डीएल-12 सीके 9662) मसूरी मार्ग पर चीलधार के समीप खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही काफी देर तक कैंट थाना देहरादून और मसूरी की पुलिस उनकी तलाश करती रही, लेकिन मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण काफी मशक्कत के बाद कार का पता चला। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ मसूरी नरेंद्र पंत की अगुवाई में गाड़ी में फंसी युवती को कार के दरवाजे काटकर मुश्किल से निकाला गया। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि ड्राइवर को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान 55 वर्षीय नीरज त्यागी पुत्र आम्पल और 52 वर्षीय शगुन त्यागी पत्नी नीरज त्यागी निवासी सेक्टर 40 नोएडा के रूप में हुई है। हादसे में नीरज त्यागी की 27 वर्षीय पुत्री आरुषि त्यागी और 35 वर्षीय ड्राइवर अशोक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।