फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमित शाह के देहरादून पहुंचते ही हो गया कुछ ऐसा कि BJP नेता करने लगे कांग्रेस की तारीफ

Mon, 25 Jun 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 25 Jun 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Bjp leader praised congress harish rawat in front of amit shah
amit shah

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के देहरादून पहुंचते ही कुछ ऐसा हो गया कि, भाजपा विधायक कांग्रेसी नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत की तारीफों के पुल बांधने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नाराजगी जताते हुए भाजपा के एक नेता ने तो यहां तक कह दिया कि इस सरकार में तो अपनी ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं किया जा रहा है इससे अच्छी तो कांग्रेस की हरीश रावत सरकार थी।  


 

Bjp leader praised congress harish rawat in front of amit shah
amit shah

उनका कहना था कि रावत के समय यदि कोई जनप्रतिनिधि जनता के बीच भी बैठा दिख जाता था तो मुख्यमंत्री खुद उसे हाथ पकड़कर मंच पर बैठा लेते थे लेकिन इस सरकार के समय में ऐसा नहीं हो रहा है। हालांकि बाद में इस कथन की पुष्टि किसी भी नेता नहीं की लेकिन नेताजी की इस टिप्पणी को लेकर देर तक चर्चा होती रही। दरअसल यह सब इसलिए हुआ कि विधायक सुरेश राठौर की गाड़ी को पुलिस ने एयरपोर्ट पर बाहर ही रोक दिया।

Bjp leader praised congress harish rawat in front of amit shah
mla Suresh Rathore

बाहर ही रोकने पर विधायक का गुस्सा पुलिस अधिकारियों पर फूट पड़ा। उन्होंने डीएम और एसएसपी के सामने अपने गुस्से का इजहार करते हुए नाराजगी जताई और अपनी पार्टी के जिलाध्यक्ष को भी खूब खरी-खरी सुनाई। बाद में जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। अमित शाह जैसे ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे के साथ हवाई मार्ग से हरिद्वार पहुंचे तो उनके  स्वागत के लिए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के साथ विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, संजय गुप्ता, आदेश चौहान आदि भी मौजूद थे। पुलिस ने स्वागत करने वाले नेताओं को क्रमबद्ध लाइन में लगवा दिया जिनमें विधायक भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp leader praised congress harish rawat in front of amit shah
amit shah

इसी बीच पहुंचे ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर की गाड़ी को एक पुलिस अधिकारी ने बाहर ही रुकवा दी। जब अमित शाह आए तो शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के साथ ही भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा भी क्रम तोड़कर आगे बढ़ गए जबकि विधायक पीछे ही खड़े रह गए। इस पर विधायकों का गुस्सा फूट पड़ा। अमित शाह के जाने के बाद उन्होंने जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के सामने अपनी नाराजगी जताते हुए जनप्रतिनिधियों के अपमान का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
Bjp leader praised congress harish rawat in front of amit shah
amit shah

क्रम तोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने पहुंचे स्थानीय नेताओं के बारे में अपशब्द बोलते हुए एक विधायक ने कहा कि अधिकारी प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखते हैं। जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं किया जाना है तो उन्हें कार्यक्रम में आने से मना ही कर दिया जाए। काफी देर तक चली गहमा गहमी के बीच अधिकारियों ने समझाकर विधायकों को शांत किया। बाद में स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता और सुरेश राठौर ने अमर उजाला को बताया कि अक्सर अधिकारी जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखते हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।  इस व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed