फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरिद्वार: नगर निगम बोर्ड बैठक में उलझे कांग्रेस और भाजपा के पार्षद, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, तस्वीरें...

Sat, 27 Jun 2020 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Bjp and Congress Parshad Ruckus in haridwar nagar nigam Board Meeting, Broke Social Distancing, Photos
बोर्ड बैठक में उलझते पार्षद - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार नगर निगम की कार्यकारिणी और विकास समिति के चुनाव के लिए बुलाई गई बोर्ड बैठक में चुनाव से पहले जमकर हंगामा हुआ। बैठक शुरू होने से पहले भाजपा व कांग्रेस पार्षदों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान दोनों दलों के पार्षदों ने शारीरिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाई।

Bjp and Congress Parshad Ruckus in haridwar nagar nigam Board Meeting, Broke Social Distancing, Photos
बोर्ड बैठक में उलझते पार्षद - फोटो : अमर उजाला

हंगामा भाजपा पार्षद राधेकृष्ण शर्मा के एक ज्ञापन को लेकर हुआ जो उन्होंने शुक्रवार को मेयर और नगर आयुक्त को दिया था। ज्ञापन में उन्होंने नगर निगम की सड़कों व गलियों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किए जाने, नगर निगम की अनुमति और रोड कटिंग का पैसा जमा कराए बिना सड़कों को खोदकर वाले विभागों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। 

Bjp and Congress Parshad Ruckus in haridwar nagar nigam Board Meeting, Broke Social Distancing, Photos
बोर्ड बैठक में उलझते पार्षद - फोटो : अमर उजाला

भाजपा पार्षद के ज्ञापन को मेयर के पति अशोक शर्मा के अपनी फेसबुक वॉल पर डालकर सार्वजनिक कर दिया। मेयर अनीता शर्मा जैसे ही बैठक में शामिल होने पहुंचीं तो भाजपा पार्षद राधेकृष्ण शर्मा ने खड़े होकर मेयर व नगर आयुक्त से जानना चाहा कि उनका ज्ञापन मेयर के पति के पास कैसे पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bjp and Congress Parshad Ruckus in haridwar nagar nigam Board Meeting, Broke Social Distancing, Photos
बोर्ड बैठक में उलझते पार्षद - फोटो : अमर उजाला

मेयर अनीता शर्मा ने भाजपा पार्षद के ज्ञापन में उठाए गए मुद्दे का समर्थन करते हुए बताया कि वह तो इस मामले को मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री की बैठक में उठा चुकी हैं और कई नगर आयुक्त को भी पत्र लिख चुकी हैं। 

विज्ञापन
Bjp and Congress Parshad Ruckus in haridwar nagar nigam Board Meeting, Broke Social Distancing, Photos
बोर्ड बैठक में उलझते पार्षद - फोटो : अमर उजाला

इससे भाजपा पार्षद संतुष्ट नहीं हुए और राधेकृष्ण शर्मा के साथ सुनील अग्रवाल, राजेश शर्मा, विनीत जौली, शुभम मैंदोला, अनिरुद्ध भाटी भी हंगामा करने लगे। इनके विरोध में कांग्रेस पार्षद अनुज सिंह, महावीर वशिष्ठ, कैलाश चंद्र भट्ट व सुहेल अख्तर खड़े हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बैठक में मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह से इनको शांत किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed