बदरीनाथ हाईवे पर बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि तस्वीरें देख सिहर जाएंगे...
2 of 5
accident on badrinath highway
हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। वहीं मृतक के परिजनों ने वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिला अस्पताल में करीब चार घंटे तक हंगामा किया। हालांकि बाद में ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक मिथलेश कुमार ने ग्रामीणों को कार चालक का शीघ्र पता लगाने का आश्वासन दिया, जिस पर वे शांत हो गए।
3 of 5
accident on badrinath highway
सुबह करीब नौ बजे हयात सिंह (32) पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम कुंडी, घाट, चमोली अपनी बाइक से गोपेश्वर की ओर आ रहा था। पुरसाड़ी गांव के समीप जोशीमठ की ओर से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हयात ने हेलमेट भी पहना था, लेकिन टक्कर इतनी भयानक थी कि हेलमेट सर से छिटक गया और सर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
4 of 5
accident on badrinath highway
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए, लेकिन तब तक नंदप्रयाग के 108 सेवा वाहन से शव को जिला अस्पताल ले जाया जा चुका था। ग्रामीण दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल पहुंचे और टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने की मांग को लेकर अस्पताल में हंगामा किया। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की।
5 of 5
accident on badrinath highway
शाम चार बजे डीएसपी मिथलेश कुमार और तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा देने और अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीण शांत हुए। डीएसपी ने बताया कि दुर्घटना के समय कुछ दूरी पर सेना का वाहन गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि इनोवा कार ने बाइक को टक्कर मारी है। इसकी जांच की जाएगी। कर्णप्रयाग बाजार में लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा।