अचानक इतने भारी भरकम अजगर को देख लोगों की सांसे अटक गई। दून वन प्रभाग के थानो क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक घर में अजगर घुस जाने से हड़कंप मच गया। तस्वीरें देखिए...
एक ग्रामीण ने इसकी जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान को दी तो वन मुख्यालय से रेस्क्यू टीम रवि जोशी की अगुवाई में मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने घंटे भर की जद्दोजहद के बाद को पकड़ लिया और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
अजगर के पकड़े जाने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम में रवि जोशी के अलावा वन दारोगा गगनदीप सिंह, उमाशंकर समेत कई शामिल थे। उन्होंने कहा कि सांप या अजगर दिखाई दे तो वन विभाग की टीम को कॉल करें उसे मारें नहीं।
बता दें कि हाल ही में भी देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र वासियों को कई दिनों से सता रहा सांप वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया था। सांप के डर से लोगों का घर से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया था। ऐसे में मोहब्बेवाला निवासी छाया ने क्षेत्र में सांप होने की खबर वन विभाग की टीम को दी।
सांप की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सांप को पकड़ लिया। क्षेत्र में सांप के होने की सूचना से लोगों में डर का मंजर बना हुआ था। लोग घर से बाहर निकलने को डर रहे थे। सांप के पकड़े जाने के बाद से लोगों ने राहत की सांस ली है।