उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा परिणाम के बाद जारी हुई मैरिट लिस्ट में एक बड़ी गलती सामने आई है। देखिए...
समूह 'ग' की LT शिक्षक भर्ती की मेरिट में सामने आई बड़ी गलती, आप भी जल्दी से चेक करें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरिट में एक ही अभ्यर्थी का नाम चार बार आ गया है। इससे भड़के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आयोग के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि आयोग ने जानबूझकर यह गलती की है। वहीं, आयोग का कहना है कि एक ही अभ्यर्थी के अलग-अलग आवेदन की वजह से ऐसा हुआ है, लेकिन इसमें से एक ही पद के लिए उनका चयन माना जाएगा।
इस दौरान आयोग के अधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक भी हुई। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि यदि चयन आयोग प्रथम मेरिट में की गई गड़बड़ियों में संशोधन नहीं करता है तो पहली काउंसिलिंग नहीं होने दी जाएगी। बेरोजगारों के हक में प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेंगे। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, उपाध्यक्ष संदीप चमोली, महासचिव डिंपल शैली, हरीश आर्य, विजय बिष्ट, शुभम नौटियाल, स्वर्णिम राज कंडारी, प्रदीप कुंवर, मुनेंद्र आर्य, कृष्णा कुमार, कविता, दीपक, नवीन, दीपक राणा आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कार्यप्रणाली लगातार विवादों में है। सहायक अध्यापक (एलटी) के जनजाति कल्याण विभाग में जिन पदों पर उच्च न्यायालय ने राम प्रकाश भारती एवं अन्य बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य मामलों को लेकर परिणाम जारी करने पर रोक लगाई थी, आयोग ने उनका परिणाम भी जारी कर दिया। बाद में जैसे ही गलती का पता चला तो आयोग ने यह परिणाम रोक दिया और वेबसाइट से भी हटा दिया।