कल पूरे देश में भाई दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। बहने अपने भाई को तिलक कर यम से उनकी रक्षा का वचन लेंगी और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। तो शुभ मुहूर्त को लेकर असमंजस में न रहें। यहां पढ़ें किस समय तिलक करना शुभ होगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की की दूसरी तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। कल सुबह 10:40 से दोपहर 12:03 बजे तक राहू काल लग रहा है इसलिए इस समय तिलक न करें तो ठीक रहेगा। यह काल पूजा पाठ के लिए अशुभ माना जाता है। इसलिए पूजा और तिलक न करें।
इसके लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 मिनट से शुरू होगा। बहने अगर 3:27 मिनट के बीच तिलक करेंगी तो शुभ होगा। वहीं सवार्थ सिद्धि योग सुबह 6:39 से रात 08:34 बजे तक रहेगा। ऐसे में सुबह 7:50 बजे से सुबह 10:42 बजे तक लाभ योग रहेगा। रात को 8:36 बजे से लेकर 10:24 बजे तक भी तिलक किया जा सकता है।
कहा जाता है कि मां यमुना ने भाई यम को इस दिन खाने पर बुलाया था। इसी वजह से इसे यम द्वितिया भी कहा जाता है। जो व्यक्ति इस दिन अपनी बहन के यहां भोजन करता है वह साल भर हर झगड़े से दूर रहता है। साथ ही उसे जीवन में कोई कष्ट नहीं होता है।
5 of 5
diwali
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए बहनें सबसे पहले भाई दूज की कथा सुनें। इसके लिए हाथ में खील बताशे और गोला जरूर रखें। साथ ही हाथ में चावल भी रखें। इसी चावल से रोली लगाकर भाई का तिलक करें। भाई का तिलक करने के बाद मिठाई खिलाएं और बाद में वो खील बताशे भेंट करें। भाई की आरती उतारना भी न भूलें। इससे सुख बढ़ता है।