बैंक खाता धारकों ने अगर यह काम नहीं करवाया है तो उनका खाता बंद होने जा रहा है। इसके लिए आपके पास बस कुछ दिन का वक्त है।
दरअसल, बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। बैंक अधिकारीयों के मुताबिक केंद्र सरकार ने एक निर्देश जारी करके 31 मार्च 2018 तक का समय दिया है। हर रोज काफी लोग आधार कार्ड लिंक कराने पहुंचते हैं, क्योंकि सरकार द्वारा शुरू की गई ज्यादातार योजनाओं का फायदा लिंक कराकर ही उठाया जा सकता है।
अधिकारी ने बताया कि सभी तरह के अकाउंट, जैसे- एनआरआई के बैंक अकाउंट, बीमा अकाउंट और स्टोक्स अकाउंट आधार कार्ड से से लिंक करने जरूरी हैं। अगर खाताधारक ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनके अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाएंगे। और यदि किसी ग्राहक का खाता ब्लॉक होता है तो वह बाद में भी अपने डॉक्यूमेंट देकर इसे फिर चालू करवा सकता है। मगर तब तक आपको बैंक लेन देन की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
एसबीआई ने ग्राहकों को खाते से आधार लिंक करने की एक सुविधा दी है। इससे लोग घर बैठे ही लिंक कर सकते हैं और ये सुविधा है एक ऐप, जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप का नाम है, एसबीआई एनीवेयर पर्सनल एप्लीकेशन। एसबीआई ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर यह जानकारी साझा की है। वहीं इस ऐप से खाते को लिंक करना बेहद आसान है।
ऐप यूज करने के लिए पहले आपको लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपको (Aadhaar linking to all Bank accounts under Requests menu) पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही एक विंडो खुल जाएगी। विंडो खुलते ही आगे दिए जाने वाले ऑप्शन के अनुसार स्टेप्स फॉलो करते जाएं। आपका नंबर आधार से लिंक हो जाएगा। इसका मैसेज भी आ जाएगा।