अगर बैंक में खाता है तो अब आधार आपका चैन और सुकून छिन सकता है। जी हां, अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो परेशानी में फंस सकते हैं।
आपने भले ही अपना बैंक खाता आधार आईडी देकर खुलवाया हो, लेकिन 31 मार्च 2018 से पहले उसमें आधार कार्ड नंबर लिंक कराना जरूरी है। बैंकों ने इसके लिए पूरी तैयारी की हुई है। एक निश्चित समय तक खाता आधार से लिंक न होने पर बंद भी हो सकता है। दूसरी ओर खाते को आधार से जोड़ने के लिए कई बैंकों की वेबसाइट पर भी सुविधा दी जा रही है।
बैंक खाते को आधार से लिंक कराना जरूरी है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, जिन ग्राहकों ने अपने खाते आधार कार्ड की आईडी देकर खुलवाए होंगे, उन्हें भी 31 मार्च 2018 तक हर हाल में अपना खाता आधार कार्ड के नंबर से लिंक कराना होगा। इसके लिए बैंक कई विकल्प दे रहे हैं। पहले विकल्प के तौर पर तो आप नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देकर खाते को आधार से जोड़ सकते हैं।
दूसरे विकल्प के तौर पर आप एसएमएस सेवा का लाभ ले सकते हैं। तीसरे विकल्प के तौर पर आप अपने बैंक की वेबसाइट पर लॉगइन करके अपना आधार नंबर अपडेट करा सकते हैं। चौथे विकल्प के तौर पर आप अपने एटीएम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
5 of 8
pnb bank
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके लिए आप ‘आधार नंबर खाता संख्या’ लिखकर आप अपने बैंक को एसएमएस कर सकते हैं। एसएमएस भेजने के लिए बैंक एक विशेष कोड देते हैं। इस कोड की जानकारी आप अपने बैंक से ले सकते हैं।