फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baisakhi Snan: वीकेंड और बैसाखी स्नान...हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, ट्रैफिक ने किया हलकान, तस्वीरें

Sun, 13 Apr 2025 09:12 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Apr 2025 09:12 AM IST
सार

Baisakhi Snan 2025: प्रमुख स्नान पर्वों का शुभारंभ चैत्र पूर्णिमा शनिवार से गया था। आज पूर्णिमा स्नान के साथ ही एक महीने चलने वाला वैशाख स्नान भी प्रारंभ हो गया। 

विज्ञापन
Baisakhi Snan 2025 Huge Crowd of devotees in Haridwar, took a holy dip at Har ki Pauri
हरिद्वार में गंगा स्नान पर जाम - फोटो : अमर उजाला

धर्मनगरी हरिद्वार में आज बैसाखी पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हर की पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।



धर्मनगरी हरिद्वार में बैशाख पर्व पर गंगा स्नान के लिए आने वाले यात्रियों को जाम से फजीहत झेलनी पड़ी। शनिवार को सुबह से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद देहरादून, ऋषिकेश की ओर निकले। इससे हाईवे तो चोक हुआ ही धर्मनगरी की धमनियां कही जाने वाली गलियां और कूचे चौक व चौराहे भी जाम की चपेट में रहे। तेज धूप और गर्मी में यात्रियों को घंटों जाम झेलना पड़ा। सुह से शाम तक ही हालात रहे।

Haridwar : आपदा प्रबंधन और औषधि पर पतंजलि विवि में शुरू हुआ मंथन, कुलाधिपति बाबा रामदेव ने जताई बड़ी उम्मीद
Trending Videos
Baisakhi Snan 2025 Huge Crowd of devotees in Haridwar, took a holy dip at Har ki Pauri
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

रविवार को सुबह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिद्वार को आने वाले यात्रियों को जाम में फंसे रहना पड़ा। वहीं वक्त बीतने के साथ-साथ जाम आने जाने वाले हाईवे पर भी लगता गया। ज्वालापुर, गुरुकुल, ऋषिकुल, शंकराचार्य चौक, अलकनंदा से शांतिकुंज तक वाहनों का लंबा रेला लगा रहा।

Baisakhi Snan 2025 Huge Crowd of devotees in Haridwar, took a holy dip at Har ki Pauri
हरिद्वार में गंगा स्नान पर जाम - फोटो : अमर उजाला

गर्मी ने जाम की समस्या में फंसे यात्रियों के लिए और मुसीबत पैदा कर दी। साल के बड़े पहले गंगा स्नान और वीकेंड पर पूरे ट्रैफिक सिस्टम को धराशायी कर दिया। ट्रफिक पुलिस ने प्लान तो धरातल पर भी उतारा, लेकिन आने वाहन यात्रियों के सामाने सारा प्लान बौना साबित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baisakhi Snan 2025 Huge Crowd of devotees in Haridwar, took a holy dip at Har ki Pauri
हरिद्वार में गंगा स्नान पर जाम - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के साथ-साथ हरिद्वार के लोगों को अभी से आने वाले दिनों की चिंता सताने लगी है। चारधाम यात्रा शुरू भी नहीं हुआ है और पहले स्नान पर्व का हाल देखकर लोग चिंतित हैं।

विज्ञापन
Baisakhi Snan 2025 Huge Crowd of devotees in Haridwar, took a holy dip at Har ki Pauri
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

वहीं पूरे दिन मुख्यमंत्री समेत महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व कई अन्य राज्यों के वीआईपी व वीवीआईपी भी शहर में ही पूरे दिन रहे। इस जाम में उनका फंसना पुलिस के लिए सिर दर्द पैदा कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed