फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baisakhi Snan 2023: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों की देखें ये तस्वीरें

Fri, 14 Apr 2023 08:58 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 14 Apr 2023 08:58 AM IST
विज्ञापन
Baisakhi 2023 Snan in Haridwar devotees reached several ghats of Ganges including Harki Paidi Watch Photos
बैसाखी 2023 स्नान - फोटो : अमर उजाला

बैसाखी पर श्रद्धालु हरकी पैड़ी सहित गंगा के कई घाटों पर पहुंचकर पुण्य स्नान कर रहे हैं। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में डूबकी लागकर मां गंगा की आराधना की। बैसाखी  के अवसर पर गेहू की फसल तैयार हो जाती है और इस दिन से फसल कटनी शुरू हो जाती है। बैसाखी पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है।



स्नान का महत्व होने से हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए है और स्नान कर दान ,भंडारा आदि कर रहे है। बैसाखी पर्व का स्नान और आंबेडकर जयंती पर अवकाश होने से स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। पुलिस-प्रशासन की ओर से स्नान की तैयारियां पूरी की हैं। मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 15 जोन और 39 सेक्टर में बांटा गया है।

स्नान पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए 1175 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। छह पीएसी की कंपनी, दो प्लाटून रिजर्व फोर्स सहित अग्निशमन की टीमें मुस्तैद रहेंगी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Baisakhi 2023 Snan in Haridwar devotees reached several ghats of Ganges including Harki Paidi Watch Photos
बैसाखी 2023 स्नान - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने गुरुवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में स्नान पर्व को लेकर ड्यूटी अधिकारियों और फोर्स को ब्रीफ किया।

Baisakhi 2023 Snan in Haridwar devotees reached several ghats of Ganges including Harki Paidi Watch Photos
बैसाखी 2023 स्नान - फोटो : अमर उजाला

डीएम और एसएसपी ने कहा कि वीकेंड होने से अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baisakhi 2023 Snan in Haridwar devotees reached several ghats of Ganges including Harki Paidi Watch Photos
बैसाखी 2023 स्नान - फोटो : अमर उजाला

लिहाजा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी की अच्छी तरह से समझ लें। हरकी पैड़ी और मेला क्षेत्र में किसी तरह की ड्यूटी पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Baisakhi 2023 Snan in Haridwar devotees reached several ghats of Ganges including Harki Paidi Watch Photos
बैसाखी 2023 स्नान - फोटो : अमर उजाला

यातायात का सुचारू बनाए रखने के लिए आपस में समन्वय बनाकर रखें। वाहनों का दबाव बढ़ने पर रूट डायवर्जन कराएं। किसी भी तरह की अफवाहों को न फैलने दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed