फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में निकली ध्वज यात्रा, काशीपुर का देखें ये रंग

Sat, 28 Jan 2023 04:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 Jan 2023 04:22 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar Dham Dhirendra Shastri support in Kashipur huge flag march taken out Uttarakhand News in hindi
ध्वज यात्रा - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में शनिवार को काशीपुर में एक विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने जय श्री राम के नारों के साथ बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को समर्थन दिया।ध्वज यात्रा में शहर के तमाम राजनीतिक, धार्मिक तथा सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया।

काशीपुर में दोपहर 12 बजे ध्वज यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में पहुंच रही है। ध्वज यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। बता दें, मध्य प्रदेश  के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार देर रात हरिद्वार आचार्य बालकृष्ण के कनखल दिव्य मंदिर आश्रम पहुंचे।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आश्रम पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। शास्त्री शुक्रवार पूरे दिन आचार्य बालकृष्ण के साथ ऋषिकेश स्थिति ब्यासी में रहे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर शुक्रवार को अपने यहां 13 से 19 फरवरी को आयोजित होने वाले यज्ञ का हरिद्वार के संत समाज को निमंत्रण देने आए थे।

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri support in Kashipur huge flag march taken out Uttarakhand News in hindi
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में निकली ध्वज यात्रा - फोटो : अमर उजाला

सुबह हरिद्वार दिव्य मंदिर आश्रम में कुछ समय रुकने के बाद वह आचार्य बालकृष्ण के साथ ब्यासी चले गए। मीडिया को इसकी भनक तक नहीं लगी। पूरा कार्यक्रम गोपनीय रखा गया।

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri support in Kashipur huge flag march taken out Uttarakhand News in hindi
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में निकली ध्वज यात्रा - फोटो : अमर उजाला

पूरे दिन बालकृष्ण के ब्यासी में रहे। ब्यासी से शास्त्री ने आचार्य बालकृष्ण के साथी अपने फेसबुक से वीडियो भी जारी किया था। देर रात शास्त्री और बालकृष्ण के साथ कनखल दिव्य मंदिर आश्रम पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bageshwar Dham Dhirendra Shastri support in Kashipur huge flag march taken out Uttarakhand News in hindi
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में निकली ध्वज यात्रा - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान शास्त्री का भव्य स्वागत हुआ। कहा कि हरिद्वार आकर अद्भुत लगा। आचार्य बालकृष्ण बड़े भाई हैं। देर रात शास्त्री हरिद्वार से छतरपुर के लिए चले गए।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: मुख्यमंत्री धामी ने कहा- पिछली यात्रा ऐतिहासिक रही, इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ेगी

विज्ञापन
Bageshwar Dham Dhirendra Shastri support in Kashipur huge flag march taken out Uttarakhand News in hindi
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में निकली ध्वज यात्रा - फोटो : अमर उजाला

वहीं आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज हम दोनों को अच्छा लगा। कहा कि दोनों की विधाएं अलग हैं, लेकिन मार्ग एक है। दोनों ने उन्हीं विधाओं पर चर्चा की। कहा कि सनातन विधि हमारे ऋषियों का मार्ग है। लोगों के जीवन को सुगम किस तरह से बनाया जा सकता है उसके लिए और बेहतरी से काम किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed