फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्ची दरबार, बाबा का चमत्कार: धीरेंद्र शास्त्री ने अचानक भीड़ में खड़े व्यक्ति को बुलाया, राज खोल सबको चौंकाया

Sun, 05 Nov 2023 02:05 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Nov 2023 02:05 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Darbar in Dehradun: Parade Ground Crowd Gathered Papers Opened In Darbar
धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में अर्जी लगाने पहुंचे। - फोटो : amar ujala

Dhirendra Shastri Darbar In Dehradun : राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दरबार में पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों के पर्चे खोले। सबसे पहले देहरादून के एक व्यक्ति का पर्चा खुला। उसमें पारिवारिक समस्या बताई गई। इसके बाद एक महिला की अर्जी लगी।



महिला ने कारोबार को लेकर समस्या बताई थी। धीरेंद्र शास्त्री ने खुद महिला की समस्या बताई और फिर उसका समाधान भी बताया। इसके बाद बंजारावाला की एक महिला की अर्जी स्वीकार हुई। इस बीच धीरेंद्र शास्त्री ने दरबार में सबसे पीछे खड़े एक व्यक्ति को बुलाया।

उन्होंने कहा कि सबसे आखिरी में पेड़ के पास विजय नाम के व्यक्ति खड़े हैं उनकी अर्जी स्वीकार हुई है, वो आ जाएं। यह सुनते ही पूरा दरबार तालियों से गूंज गया। इसके बाद उन्होंने हेलमेट पहने खड़े एक व्यक्ति को बुलाया।

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Darbar in Dehradun: Parade Ground Crowd Gathered Papers Opened In Darbar
दून में आयोजित दरबार में अर्जी सुनते धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा, जो तुम अपने दोस्तों से हमारे बारे में बात कर रहे थे, वो हमें हमारी वाई-फाई से सुनाई दे गई।

Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Darbar in Dehradun: Parade Ground Crowd Gathered Papers Opened In Darbar
देहरादून में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार - फोटो : amar ujala

इस तरह से उन्होंने दरबार में आए कई भक्तों को बुलाया जिनकी अर्जी स्वीकार हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Darbar in Dehradun: Parade Ground Crowd Gathered Papers Opened In Darbar
देहरादून में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala

इसके बाद उन्होंने मंत्रों के साथ सामूहिक अर्जी लगवाई। इस दौरान करीब 15 लोगों की अर्जी स्वीकार हुई।

ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham: दून में सजे दरबार में बोले धीरेंद्र शास्त्री-पर्चा तो बहाना है, असल में तुम्हे सनातनी बनाना है

विज्ञापन
Bageshwar Dham Dhirendra Shastri Darbar in Dehradun: Parade Ground Crowd Gathered Papers Opened In Darbar
धीरेंद्र शास्त्री के दून पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत - फोटो : amar ujala
परेड ग्राउंड में पहुंचने से पहले धीरेंद्र शास्त्री के विमान में दो बार तकनीकी समस्या आई। इससे उन्हें कार्यक्रम में पहुंचने में देर हो गई। उन्होंने कहा कि वह देहरादून आने के लिए सुबह सात बजे से तैयार थे, लेकिन विमान में तकनीकी समस्याओं के कारण समय से नहीं आ सके। धीरेंद्र शास्त्री रात 8:20 बजे मंच पर पहुंचे। रात 11:44 बजे दरबार समाप्त की घोषणा की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed