{"_id":"576a90e14f1c1bd754b47ecd","slug":"badrinath-highway-washed-away-due-to-heavy-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मूसलाधार बारिश से लामबगड़ में बहा बदरीनाथ हाईवे, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलाधार बारिश से लामबगड़ में बहा बदरीनाथ हाईवे, तस्वीरें...
Wed, 22 Jun 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
ब्यूरो / अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Wed, 22 Jun 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
badrinath highway washed away due to heavy rain
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में करीब बीस मीटर और खचरा नाले में करीब दस मीटर तक बह गया है। इस वजह से हाईवे साढ़े बारह घंटे तक अवरुद्ध रहा। लामबगड़ में हाईवे गदेरे में तब्दील हो गया है।
मूसलाधार बारिश से लामबगड़ में बहा बदरीनाथ हाईवे, तस्वीरें...
2 of 4
badrinath highway washed away due to heavy rain
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने यहां पर वैकल्पिक मार्ग बनाकर वाहनों की आवाजाही तो शुरू कर दी है, लेकिन पुन: बारिश होने पर यहां खतरा बना हुआ है। यहां अभी भी बड़े-बड़े बोल्डर अटके हुए हैं। हाईवे अवरुद्ध होने से जगह-जगह फंसे करीब पांच हजार तीर्थयात्रियों को पूरा दिन वाहनों में ही गुजारना पड़ा।
मूसलाधार बारिश से लामबगड़ में बहा बदरीनाथ हाईवे, तस्वीरें...
3 of 4
badrinath highway washed away due to heavy rain
मंगलवार को मध्य रात्रि के बाद हुई तेज बारिश ने लामबगड़ और खचरा नाले में हाईवे को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। यहां खतरा बढ़ गया है। बुधवार तड़के चार बजे से हाईवे अवरुद्ध होने से बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रियों के वाहन भी यहीं थम गए। सुबह सात बजे हाईवे बंद होने की सूचना पर पुलिस ने भी वाहनों को बदरीनाथ, जोशीमठ, गोविंदघाट और पांडुकेश्वर में ही रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से लामबगड़ में बहा बदरीनाथ हाईवे, तस्वीरें...
4 of 4
badrinath highway washed away due to heavy rain
सुबह आठ बजे से बीआरओ की मशीनों से मलबा हटाने का कार्य शुरू हुआ। गदेरे में मलबे के साथ बड़े-बड़े बोल्डर भी अटके हुए थे, जिससे हाईवे खोलने में बीआरओ के मजदूरों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। शाम साढे़ चार बजे हाईवे को सुचारु किया जा सका। बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम ने बताया कि बारिश होने पर हाईवे पर कई नाले उफनाने से मलबा आ रहा है। कोशिश की जा रही है कि हाईवे अधिक समय तक बाधित न हो। हाईवे पर तीन जेसीबी मशीनें और मजदूर तैनात किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।