फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ पुल हादसा: मजदूरों के पास नहीं थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बिना हेलमेट और बेल्ट के कर रहे थे काम

Mon, 23 Nov 2020 06:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Nov 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Highway Bridge Collapse Latest News: Labourer Done Bridge Construction Without Helmet and Security Belt
- फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गूलर के समीप निर्माणाधीन पुल पर काम कर रहे श्रमिकों के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। पुल शटरिंग डालने के दौरान न तो श्रमिकों के पास हेलमेट था और न ही सुरक्षा बेल्ट थी। यही कारण रहा कि इन सभी श्रमिकों के सिर पर अधिक चोटें आई हैं। 

Badrinath Highway Bridge Collapse Latest News: Labourer Done Bridge Construction Without Helmet and Security Belt
- फोटो : अमर उजाला

घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे शाम घटित हुई। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में चार श्रमिक पहुंचे। चारों श्रमिकों के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने सभी श्रमिकों के सिर पर टांके लगाए हैं। 

Badrinath Highway Bridge Collapse Latest News: Labourer Done Bridge Construction Without Helmet and Security Belt
- फोटो : अमर उजाला

इतने बड़े पुल का निर्माण कार्य चल रहा था और विभाग ने श्रमिकों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी थी। पुल पर मानकों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिससे यह घटना घटित हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Highway Bridge Collapse Latest News: Labourer Done Bridge Construction Without Helmet and Security Belt
- फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग श्रीनगर के सहायक अभियंता मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि श्रमिकों की सुरक्षा दृष्टिगत क्या उपकरण थे, यह मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा तो इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Badrinath Highway Bridge Collapse Latest News: Labourer Done Bridge Construction Without Helmet and Security Belt
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, सोमवार को इस घटना के खिलाफ गूलर चौकी के कांस्टेबल अजयवीर ने निर्माणदायी संस्था के खिलाफ थाना मुनिकीरेती में धारा 288/337/338/304 ए  के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed