{"_id":"597dec314f1c1bd3788b4825","slug":"badrinath-highway-blocked-due-to-landslide-danger-for-pilgrims","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: खतरे से खाली नहीं बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे, भूस्खलन से रास्ते बंद, 280 तीर्थयात्री फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Photos: खतरे से खाली नहीं बदरीनाथ और गंगोत्री हाईवे, भूस्खलन से रास्ते बंद, 280 तीर्थयात्री फंसे
Mon, 31 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
highway blocked
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कई दिनों से रात को हो रही तेज बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बेहद संवेदनशील हो गए हैं। जगह-जगह पर भूस्खलन व भू-धंसाव जोन सक्रिय होने से निरंतर खतरा बढ़ रहा है, जिससे यातायात घंटों बाधित हो रहा है।
2 of 6
highway blocked
रविवार को दिनभर दोनों राजमार्ग जगह-जगह पर कई बार यातायात बाधित होने से जाम लगता रहा, जिससे यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी हुई। शनिवार रात्रि को हुई तेज बारिश से बदरीनाथ हाईवे शिवानंदी में पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। बीआरओ द्वारा रविवार सुबह 5 बजे से मशीनों की मदद से हाईवे को 9 बजे खोला गया।
3 of 6
highway blocked
इस दौरान दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार के चलते दोपहर तक हाईवे पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। इस समस्या के चलते घोलतीर व नगरासू में जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर बाद 12.30 बजे शिवानंदी में पुन: पहाड़ी से चीड़ का पेड़ गिरने से हाईवे बंद हो गया था, जिसे बीआरओ द्वारा 1 बजे बहाल कर दिया गया था। सिरोहबगड़ से गौचर के बीच बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर संवेदनशील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
highway blocked
जबकि शिवानंदी में पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिर रहे हैं, जिससे खतरा बना हुआ है। बीआरओ के कमान अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि शिवानंदी में स्थिति काफी गंभीर है। बरसात के बाद ही प्रभावी स्थान का स्थायी ट्रीटमेंट हो पाएगा। लेकिन मलबा व बोल्डर गिरने से हाईवे कम से कम समय के लिए बाधित हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
highway blocked
उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग खाट गांव के नीचे और डोलिया मंदिर में भूस्खलन के कारण दिनभर कई बार बंद होता रहा। इस दौरान एनएच द्वारा मशीनों से मलबा साफ कर यातायात बहाल किया जाता रहा। लेकिन क्षेत्र में दिन में कई बार हो रही बारिश के चलते हाईवे की स्थिति दयनीय होती जा रही है। इधर, रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि के बीच भी राजमार्ग पर भटवाड़ीसैंण में पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।