आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की शादी से पहले बाबा रामदेव उन्हें यह खास तोहफा देने उनके आवास पर पहुंचे। आगे जानिए...
बता दें कि, बेटे की शादी के लिए लालू यादव को मिली बेल के बाद बाबा रामदेव उनके आवास पर उनके मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तेज प्रताप यादव से भी मुलाकात की। शनिवार को तेजप्रताप की शादी है। इससे पहले बाबा रामदेव ने उन्हें यह तोहफा दिया।
दरअसल, बाबा रामदेव ने तेजप्रताप यादव को रक्षासूत्र पहनाकर अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद तेज प्रताप ने बाबा रामदेव से आशीर्वाद लेकर अपने ट्वीटर एकाउंट पर भी इस जानकारी शेयर की। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें बाबा रामदेव से रक्षा सूत्र लेकर इतनी खुशी हुई कि वे जाहिर भी नही कर सकते है। उन्होंने अपने हाथों से यह रक्षासूत्र उन्हें पहनाया।
4 of 6
Tej pratap yadav and Aishwarya Rai
- फोटो : PTI
उन्होंने लिखा कि, ट्वीट में तेज प्रताप ने लिखा कि, ' जीवन के अगले पड़ाव से पहले योग गुरु बाबा रामदेव जी का आर्शीवाद मिला। उन्होंने अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ एक क्षण हमारे लिए निकाला, उनके इस अपनत्व के प्रति सपरिवार कृतज्ञ हूं। '
5 of 6
बाबा रामदेव
- फोटो : SELF
इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि, अभी लालू जी की तबीयत खराब है। मैंने उन्हें योग करने की सलाह दी है। मैंने उन्हें अनुलोम विलोम करने को कहा है और इसके लिए योग सहयोगी भी उनके पास भेजने को तैयार हूं। तेजप्रताप को आशीर्वाद देने के बाद योगगुरु बाबा रामदेव राजद नेता चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय को बधाई देने उनके घर पहुंचे।