फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जय केदारनाथ: बाबा केदार की डोली ने अंतिम पड़ाव के लिए किया प्रस्थान, आज गौरीकुंड में गौरी माई से करेंगे भेंट

Wed, 08 May 2024 11:52 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 May 2024 11:52 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham News: Baba Kedar Doli Phata To Gaurikund, Door Opening Date Chardham Yatra 2024 Schedule
केदारनाथ की डोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

Kedarnath Yatra 2024 : भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली ने आज बुधवार को फाटा से अंतिम पड़ाव गौरीकुंड के लिए प्रस्थान किया। जहां पर बाबा केदार गौरी माई से भेंट करेंगे। जबकि 9 मई को चल उत्सव विग्रह डोली अपने धाम पहुंचेगी।

पंच केदार में प्रमुख भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली मंगलवार को अपने दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची थी। यहां से आज बाबा केदार की डोली अपने अंतिम पड़ाव गौरीकुंड पहुंचेगी। मंगलवार को सुबह 7.30 बजे विश्वनाथ मंदिर में पुजारी शंकर लिंग ने बाबा केदार की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। साथ ही अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।

सुबह 8.45 बजे बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली ने विश्वनाथ मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थन किया। इस मौके पर भारी संख्या में बाबा के भक्तों ने पुष्प, अक्षत से अपने आराध्य का स्वागत करते हुए उन्हें धाम के लिए विदाई दी। नाला, नारायणकोटी, मैखंडा होते हुए बाबा केदार की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली दोपहर बाद अपने दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची।

Kedarnath Dham News: Baba Kedar Doli Phata To Gaurikund, Door Opening Date Chardham Yatra 2024 Schedule
केदारनाथ की डोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यहां पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों और वेद मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने डोली का स्वागत किया। यहां, रात्रि को जागरण भी किया जाएगा।

Kedarnath Dham News: Baba Kedar Doli Phata To Gaurikund, Door Opening Date Chardham Yatra 2024 Schedule
केदारनाथ की डोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बुधवार को बाबा केदार की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली अपने अंतिम पड़ाव गौरीकुंड पहुंचेगी। फाटा से डोली ने प्रस्थान कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham News: Baba Kedar Doli Phata To Gaurikund, Door Opening Date Chardham Yatra 2024 Schedule
केदारनाथ की डोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यहां पर बाबा केदार का गौरी माई से मिलन होगा। 10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी, जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम खुलेंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forest Fire: आग के कहर ने बढ़ाई चिंता...सीएम के कार्यक्रम स्थगित, आज देहरादून में समीक्षा बैठक

विज्ञापन
Kedarnath Dham News: Baba Kedar Doli Phata To Gaurikund, Door Opening Date Chardham Yatra 2024 Schedule
केदारनाथ की डोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रदेश सरकार ने सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा की व्यापक तैयारियां की हैं। पिछले कुछ सालों से चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बना रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed