फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Ram Mandir: सीएम धामी ने किया श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ, रामलला का आगमन...देवभूमि में उत्साह

Mon, 22 Jan 2024 10:21 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Jan 2024 10:21 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: CM Dhami recited chapters of Ramcharitmanas enthusiasm in Uttarakhand Bhajan Shobha Yatra
रामचरित मानस का पाठ करते सीएम धामी - फोटो : amar ujala

अयोध्या में रामलला के आगमन से देवभूमि उत्साहित है। मंदिरों में पूजा-अनुष्ठान की भव्य तैयारी की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। इसके उपरांत उन्होंने आवास परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा भी की।



मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्री राम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है। कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूं। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस पावन अवसर पर चहुँदिशि आनंद, उत्साह तथा उल्लास है, संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है।

Ayodhya Ram Mandir: CM Dhami recited chapters of Ramcharitmanas enthusiasm in Uttarakhand Bhajan Shobha Yatra
सीएम धामी - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों से घरों, सामाजिक स्थानों व धार्मिक स्थलों को साफ़ सूथरा रखने तथा इस पावन अवसर को पर्व की तरह मनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से भावी पीढ़ी को इस संघर्ष और प्रभु राम के जीवन से परिचित कराने के लिए उन्हें इसके विषय में अवगत कराने की अपील भी की। 
 

Ayodhya Ram Mandir: CM Dhami recited chapters of Ramcharitmanas enthusiasm in Uttarakhand Bhajan Shobha Yatra
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

इस दिव्य अवसर पर उन्होंने प्रभु राम जी से प्रदेशवासियों के मंगल एवं पूरे विश्व में रह रहे सभी सनातनियों के कल्याण की कामना की।

ये भी पढ़ें...Exclusive: अब त्रियुगीनारायण को बनाया जाएगा वेडिंग डेस्टिनेशन, विवाह के लिए बीकेटीसी की अनुमति जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: CM Dhami recited chapters of Ramcharitmanas enthusiasm in Uttarakhand Bhajan Shobha Yatra
उत्तराखंड में उत्सव - फोटो : अमर उजाला

रविवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में सवा लाख दीये प्रज्वलित किए गए। दीयों से परेड ग्राउंड में जयश्रीराम लिख भव्य धनुष बनाया गया।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: CM Dhami recited chapters of Ramcharitmanas enthusiasm in Uttarakhand Bhajan Shobha Yatra
उत्तराखंड में उत्सव - फोटो : अमर उजाला

सीएम धामी ने भी इसमें प्रतिभाग कर दीप जलाएं और सभी को प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने राम भक्ति में लीन होकर श्रीराम भजन भी गाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed