फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 अप्रैल को गंगा जन्मोत्सव पर कालजयी योग, एक पत्थर मंदिर में रखने भर से मिलेगा लाभ

Sun, 22 Apr 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 22 Apr 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
auspicious ganga janmotsav bring good news
ganga - फोटो : amar ujala

प्रत्येक वर्ष बैसाख शुक्ल सप्तमी को गंगा का जन्मोत्सव गंगा सप्तमी के रूप में पड़ता है। 22 अप्रैल यानी रविवार को गंगा जन्मोत्सव के मौके पर अगर आप ऐसा करेंगे तो शुभ लाभ मिलेगा।


 

auspicious ganga janmotsav bring good news
snan
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार यह दिन गुरु के नक्षत्र पुर्नवसु में आ रहा है। यदि गुरु की दृष्टि, सूर्य और चंद्रमा दोनों पर हो तो यह योग बनता है। इस बार यह योग 12 वर्ष बाद आया है। इसलिए इस दिन का महत्व कुंभ के समान हो गया है।
auspicious ganga janmotsav bring good news
snan
ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि कालजयी योग में स्नान का भारी महत्व है। गंगा अवतरण के समय जन्हु ऋषि इसी दिन इसी योग में गंगा का पान किया था। दधिचि ने इसी दिन और इसी योग में अपने हड्डियों का दान देवताओं को किया था। यह दिन अनेक कालजयी ऋषियों और लेखकों से जुड़ा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
auspicious ganga janmotsav bring good news
snan
गंगा सप्तमी के दिन गंगा से एक पत्थर निकालकर चांदी में मढ़वाकर यदि पूजाघर में रखे तो घर में सुख शांति आती है। इस दिन नारियल, ध्वजा और बताशे गंगा में चढ़ाने से सम्मान की प्राप्ति होती है। डा. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि गंगा में दूध चढ़ाने से सभी पापों का नाश हो जाता है। गंगा के तट पर घंटा, दीपक इत्यादि का दान देना चाहिए। गंगा की सफाई करने से विशेष फल मिलता है। चांदी की छोटी सी मछली गंगा में छोड़ी जाए तो विलक्षण पुत्री की प्राप्ति होती है। इस दिन का भारी महत्व है। गंगा स्नान के समय सात डुबकियां लगायी जानी चाहिए।  

 
विज्ञापन
auspicious ganga janmotsav bring good news
ganga snan
गंगा जन्मोत्सव पर धर्मनगरी में दर्जनों तोरणद्वारों से सजाया गया है। हरकी पैड़ी पर दोपहर 12 बजे पुरोहितों द्वारा गंगा पूजन किया जाएगा। कुशावर्त सहित गंगा के सभी घाटों पर तीर्थ पुरोहित एवं व्यापारी परिवार से जमा होकर गंगा पूजन करेंगे। भव्य शोभायात्रा कुशावर्त से निकलेगी, नगर भ्रमण के बाद हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया जाएगा। इसी दिन कुशावर्त पर रज्जू भैया की श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed