फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क की खुदाई में निकली सैकड़ों साल पुरानी ऐसी चीज कि देखकर हैरानी में पड़े मजदूर, तस्वीरें देखिए...

Sat, 03 Nov 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 03 Nov 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
Ancient Archaeological remains Found During Road Excavation in Nainital
खुदाई में निकली शिवलिंगनुमा चीज

खुदाई करने गए मजदूरों ने सोचा भी न था ऐसा कुछ निकल आएगा। कोटद्वार रोड क्षेत्र में पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए सड़क की खुदाई की जा रही है। इसी दौरान शिवलिंग की आकृति का पुरातात्विक अवशेष मिला। इसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। एसडीएम परितोष वर्मा ने भी मौका मुआयना कर पुरातत्व विभाग से इसकी जांच कराने की बात कही। 

Ancient Archaeological remains Found During Road Excavation in Nainital
खुदाई में निकली शिवलिंगनुमा चीज

पर्वतीय सभा कोटद्वार रोड के पास जल संस्थान की बड़ी पेयजल टंकी है। इसके आसपास आजकल पेयजल लाइन की मरम्मत की जा रही है। इसके लिए शुक्रवार सुबह कुछ कर्मचारी सड़क किनारे गड्ढा खोद रहे थे। इसी बीच, श्रमिकों को शिवलिंग की आकृति का बड़ा पुरातात्विक अवशेष मिला।

Ancient Archaeological remains Found During Road Excavation in Nainital
खुदाई में निकली शिवलिंगनुमा चीज

 इसे देखकर खुदाई कर रहे श्रमिक चौंक गए। आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम, जल संस्थान के अधिकारियों ने भी यह पुरातात्विक अवशेष देखा। एसडीएम ने बताया कि पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ancient Archaeological remains Found During Road Excavation in Nainital
लखनपुर निवासी बुजुर्ग चंद्रशेखर भट्ट

पर्वतीय सभा लखनपुर निवासी बुजुर्ग चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि 1975 में जलसंस्थान ने यहां टंकी बनाई थी। तब भी एक मूर्ति निकली थी। इस मूर्ति से चारों को अद्भुत कलाकृति बनी है। क्षेत्रीय लोगों ने इसे भगवान की मूर्ति मानकर उसे पर्वतीय सभा में रखा है। 

विज्ञापन
Ancient Archaeological remains Found During Road Excavation in Nainital
Tunnel Found

हाल ही में रुड़की में भी सैकड़ों वर्ष पुराने मकान की खुदाई के समय एक सुरंगनुमा जगह दिखाई दी है। नगर के रामलीला मैदान के पास बहुत पुराने एक भवन को तोड़ा गया जिसके नीचे से सुरंग का मुहाना निकला है बताया जाता है कि यह पुराने समय में इस फिल्म के जरिए मंगलोर को लंढौरा से जोड़ा गया था। यह मामला रुड़की के लंढौर क्षेत्र का है। इस मकान का इतिहास काफी पुराना है। लंढौरा रियासत से भी इसका संबंध है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed