दिव्यांगों की सेवा के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने एल्मिको और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के सहयोग से रविवार को दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित कर दिव्यांगों को उनकी जरूरत के मुताबिक सामान वितरित किया।
अमर उजाला ने दिव्यांगों को बांटी 'खुशियां', खिल गए चेहरे
2 of 10
amar ujala foundation divyang camp
तमाम तरह की परेशानियां झेलकर शिविर में उम्मीद लेकर पहुंचे दिव्यांग यहां से खुशियां लेकर लौटे। जरूरत का सामान पाकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।
अमर उजाला ने दिव्यांगों को बांटी 'खुशियां', खिल गए चेहरे
3 of 10
amar ujala foundation divyang camp
आत्मविश्वास और उत्साह से भरे दिव्यांगों ने आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन समेत सभी सहयोगियों का आभार जताया।
अमर उजाला ने दिव्यांगों को बांटी 'खुशियां', खिल गए चेहरे
4 of 10
amar ujala foundation divyang camp
अस्पताल परिसर में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, संसदीय सचिव राजकुमार, श्रीगुरु राम राय एजुकेशन मिशन के अधिकृत हस्ताक्षरी जीएस राणा, अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा. विनय राय और एल्मिको प्रतिनिधि डीके दिवाकर ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, रोलेटर, एल्बो क्रश्च और कान की मशीनें बांटी।
अमर उजाला ने दिव्यांगों को बांटी 'खुशियां', खिल गए चेहरे
5 of 10
amar ujala foundation divyang camp
दिनेश अग्रवाल ने कहा कि समाज में उपेक्षित और कमजोर समझे जाने वाले दिव्यांगों के कल्याण के लिए इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाने चाहिए। ऐसे प्रयासों से ही दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलता है।