फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Dehradun: ग्रीनाथॉन...हरियाली के लिए दौड़ा दून, पर्यावरण को समर्पित मैराथन की देखें ये तस्वीरें

Sun, 26 Feb 2023 10:59 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 26 Feb 2023 10:59 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Dehradun 26 Foundation day Doon ran for greenery in Greenathon today
अमर उजाला देहरादून फाउंडेशन डे पर मैराथन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला के 26वें स्थापना दिवस पर आज रविवार को मैराथन (ग्रीनाथन-एक कदम पर्यावरण के नाम) का आयोजन किया गया। मैराथन पवेलियन ग्राउंड से शुरू होकर वापस यहीं संपन्न हुई। इसमें प्रतिभाग करने के लिए शहर के विभिन्न उम्र और वर्गों के लोग पवेलियन ग्राउंड पहुंचे। मैराथन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करना था।

पर्यावरण को समर्पित यह मैराथन पांच किमी लंबी आयोजित की गई, जिसमें कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्य ने पहुंचकर युवाओं का संबोधित किया। कार्यक्रम सुबह पांच बजे से शुरू होकर 11 बजे तक चला। मैराथन में हर वर्ग और आयु के लोग शामिल हुए, जिनसे किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया गया।

इसमें आयु वर्ग के हिसाब से नौ विजेताओं को नकद पुरस्कार, मैडल, प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहारों से नवाजा गया।  सभी प्रतिभागियों के लिए ई-सर्टिफिकेट और जलपान की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां जैसे जुम्बा डांस, पुस-अप्स आदि का भी आयोजन किया जाएगा।
 

Amar Ujala Dehradun 26 Foundation day Doon ran for greenery in Greenathon today
कार्यक्रम में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य - फोटो : अमर उजाला

मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रथम 500 प्रतिभागियों को टी-शर्ट प्रदान की गई।

Amar Ujala Dehradun 26 Foundation day Doon ran for greenery in Greenathon today
विजेताओं का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

टी-शर्ट का वितरण सुबह पांच बजे से किया गया। सुबह सात बजे मैराथन शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Dehradun 26 Foundation day Doon ran for greenery in Greenathon today
मैराथन में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में मुख्य स्पाेंसर सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी रहेंगे। जबकि पावर्ड बाई-ओएनजीसी, को-स्पोंसर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, को-स्पोंसर मेक माई कॅरियर अब्रॉड डाट काॅम, हाॅस्पिटायलिटी पार्टनर-होटल क्लार्क क्लैक्सन, स्पोर्ट्स पार्टनर-डेकैथलॉन, फिटनेस पार्टनर-कल्टफिट, एडवेंचर पार्टनर-सरमांग एडवेंचर टूर, रेडियो पार्टनर-रेड एफएम, हैल्थ पार्टनर-कैलाश अस्पताल रहेंगे।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: मंदिर में लगेगा सोने का कलश, पहली बार श्रद्धालु स्वर्ण मंडित गर्भगृह में करेंगे बाबा केदार के दर्शन

विज्ञापन
Amar Ujala Dehradun 26 Foundation day Doon ran for greenery in Greenathon today
अमर उजाला देहरादून फाउंडेशन डे पर मैराथन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

वहीं, प्रेरणा इंटरप्राइजेज भी सहयोग रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed