फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डर और साहस के वो पल, जब भाई को गुलदार के मुंह से खींच लाई राखी, अब देश करेगा बहादुरी को सलाम

Thu, 02 Jan 2020 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Jan 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita Honored Rakhi Who Fight Leopard for save Brother in dehradun
राखी - फोटो : अमर उजाला

गुलदार आपके सामने आए तो क्या हालत होगी यह आप समझ सकते हैं। लेकिन उत्तराखंड की बेटी ने डर के आगे जो साहस दिखाया अब उसे पूरा देश सलाम करेगा। यह वही राखी है, जिसने नन्हें हाथों से गुलदार के खूंखार पंजों को मात देकर अपने भाई का जीवन बचा लिया। बुधवार को अपने भाई राघव के साथ अमर उजाला कार्यालय पहुंची बहादुर राखी को अपराजिता कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।  

Amar Ujala Aparajita Honored Rakhi Who Fight Leopard for save Brother in dehradun
राखी - फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम के दौरान राखी ने चार माह पहले घटित हुए साहसपूर्ण वाकये के बारे में भी बताया। 11 वर्षीय राखी घटना को याद कर आम आदमी की तरह सहमती नहीं हैं। बल्कि, बेबाक तरीके से बयां करती हैं। राखी ने कहा कि मैं उस दिन बिल्कुल भी नहीं डरी। 

Amar Ujala Aparajita Honored Rakhi Who Fight Leopard for save Brother in dehradun
राखी - फोटो : अमर उजाला

मेरी पीठ पर भाई था, जिसे बचाने को मैं उसकी ढाल बन गई। गुलदार ने मुझ पर काफी देर तक वार किए, लेकिन मैंने भाई को एक खरोंच तक नहीं आने दी। गांव वालों के शोर मचाने पर जब गुलदार भागा तो मैं बेहोश हो गई। राखी की बहादुरी की कहानी को सुनकर कार्यक्रम में आईं उसकी हमउम्र बच्चियों ने तालियां बजाकर उसका उत्साहवर्धन भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita Honored Rakhi Who Fight Leopard for save Brother in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

गुलदार के हमले में घायल राखी के सिर और पीठ पर कुल 45 टांके आए थे। वर्तमान में वह पूरी तरह ठीक है। कार्यक्रम के दौरान राखी की दादी विमला देवी भी मौजूद थीं। उन्होंने अपने गांव और आसपास में गुलदार की दहशत के बारे में भी बताया। इस परिचर्चा में उन्होंने ऐसे खूंखार जानवरों को मारने के संबंध में बने कानूनों की निंदा भी की। 

विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita Honored Rakhi Who Fight Leopard for save Brother in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि किस कदर क्षेत्र में गुलदार के नाम से ही लोग सहम जाते हैं, लेकिन उनकी पोती ने जो किया वह पहाड़ वासियों ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे में अब सरकार को सोचना चाहिए कि वन्य जीवों और मानव के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने के लिए कुछ ठोस कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर साक्षी नेगी, शगुन नेगी, स्वास्तिका सती, अनवी सती, गुंजन भटराई, गौरी शर्मा, अतान्या, अनवी, श्रेया शर्मा बच्चियां भी उपस्थित रहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed