{"_id":"5ccc4555bdec220708713002","slug":"akshay-tritiya-2019-rare-coincidence-pujan-shubh-muhurat-and-timing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया: 16 साल बाद बन रहा महासंयोग, इस शुभ मुहुर्त में पूजा और खरीदारी से घर में होगी धनवर्षा","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
अक्षय तृतीया: 16 साल बाद बन रहा महासंयोग, इस शुभ मुहुर्त में पूजा और खरीदारी से घर में होगी धनवर्षा
करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 06 May 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय तृतीया इस बार सात मई को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन 16 साल बाद ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। यह तिथि काफी शुभ फलदायक मानी जाती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन की कभी कमी नहीं होगी।
2 of 5
ज्योतिषाचार्य पंडित सुशांतराज
ज्योतिषाचार्य डॉ आचार्य सुशांत राज ने बताया कि इस साल अक्षय तृतीया पर सूर्य, शुक्र, राहू और चंद्र अपनी उच्च राशि में होंगे। इससे पहले साल 2003 में ऐसा अद्भुत संयोग बना था। इस बार अक्षय तृतीया के दिन यह संयोग मानव सभ्यता के लिए काफी शुभ है।
3 of 5
अक्षय तृतीया के दिन सोने की लक्ष्मी पूजन और खरीदारी करने का रिवाज है। ऐसा माना जाता है इससे घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है जिस वजह से कभी धन की कमी नहीं होती। मान्यता है कि इस तिथि में दान,स्नान होम-जप आदि कर्मों का फल अक्षय होता है। अक्षय पुण्य की दृष्टि से ही इस तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी के पूजन का शुभ मुहूर्त सात मई को सुबह 5 बजाकर 40 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 17 मिनट तक है। सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 26 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 47 मिनट तक है।
विज्ञापन
5 of 5
इस दिन व्रत करने वाले लोग स्नान कर पीले कपड़े पहनें, इसके बाद मंदिर में विष्णु जी को गंगाजल से शुद्ध करके तुलसी, पीले फूलों की माला या पीले पुष्प अर्पित करें। साथ ही इस दिन विष्णु जी के नाम से गरीबों को खिलाना या दान देना अत्यंत पुण्य-फलदायी होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।