फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: चीन सीमा क्षेत्र से लगे चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना का अभ्यास शुरू, तस्वीरों में देखें

Mon, 13 Mar 2023 02:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 13 Mar 2023 02:29 PM IST
विज्ञापन
Air Force three-days exercise begins at Chinyalisaur Airport Uttarkashi Uttarakhand news Watch Photos
वायुसेना का तीन दिवसीय अभ्यास शुरू - फोटो : अमर उजाला

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर सोमवार(आज) से वायुसेना का तीन दिवसीय अभ्यास शुरू हो गया। इस दौरान वायुसेना के मल्टीपर्पज एनएन 32 विमान की लैंडिंग और टेक-ऑफ का अभ्यास किया गया। यह इस साल का पहला अभ्यास है। भारत-चीन सीमा से लगे उत्तरकाशी जनपद में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डा सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।

यही वजह है कि भारतीय वायुसेना इस हवाई अड्डे को अपना एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) बनाना चाहती है और समय-समय पर यहां अपने विमानों का अभ्यास करती है। पिछले साल भी वायुसेना ने वायुसेना ने यहां दो से तीन बार अपने विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया था।

अब इस साल का पहला अभ्यास सोमवार (आज) से शुरू हो गया। अभ्यास के लिए रविवार सुबह दस बजे बरेली के त्रिशूल एयरबेस से एक हेलीकॉप्टर वायुसेना की कम्यूनिकेशन टीम के दो सदस्यों को लेकर चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंचा था। जो टीम को छोड़कर कुछ समय बाद लौट गया।

Air Force three-days exercise begins at Chinyalisaur Airport Uttarkashi Uttarakhand news Watch Photos
वायुसेना का तीन दिवसीय अभ्यास शुरू - फोटो : अमर उजाला
वायुसेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले अभ्यास में यहां वायुसेना के मल्टीपर्पज विमान एएन-32 की लैंडिंग और टेक-ऑफ का अभ्यास किया जाएगा। हालांकि वायुसेना यहां पहले भी एएन-32 विमान की सफलतापूर्वक लैंडिंग और टेक-ऑफ करा चुकी है।

Air Force three-days exercise begins at Chinyalisaur Airport Uttarkashi Uttarakhand news Watch Photos
वायुसेना का तीन दिवसीय अभ्यास शुरू - फोटो : अमर उजाला

वायुसेना के एएन-32 विमान का पूरा नाम एंटोनोव-32 है। इन्हें वायुसेना ने सोवियत यूनियन से खरीदा था। यह दो इंजन वाला सैन्य यातायात विमान है। जो 55 डिग्री सेल्सियस के तापमान में और 14500 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। जिसमें पायलट, को-पायलट, गनर, नेविगेटर व इंजीनियर सहित 5 क्रू मेंबर और 50 लोग सवार हो सकते हैं। जीपीएस से लैस इस विमान में रडार और मॉडर्न नेवीगेशन सिस्टम भी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Air Force three-days exercise begins at Chinyalisaur Airport Uttarkashi Uttarakhand news Watch Photos
वायुसेना का तीन दिवसीय अभ्यास शुरू - फोटो : अमर उजाला

चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे के विस्तार को बजट नहीं मिलने से यहां वायुसेना को भारी विमान उतारने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हवाईअड्डे के आखिरी छोर पर कुछ घर होने से वायुसेना को यहां बड़े विमानों की लैंडिंग जोखिमभरी होती है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly Session:  सत्र से पहले इस अंदाज में नजर आए सीएम , युवा पीढ़ी को दिया फिट रहने का संदेश

विज्ञापन
Air Force three-days exercise begins at Chinyalisaur Airport Uttarkashi Uttarakhand news Watch Photos
वायुसेना का तीन दिवसीय अभ्यास शुरू - फोटो : अमर उजाला

वायुसेना के अधिकारी इसके लिए हवाईअड्डेके विस्तार की मांग कर चुके हैं। जिस पर 150 मीटर विस्तारीकरण की योजना बनाई गई। योजना पर लोनिवि चिन्यालीसौड़ ने पांच-छह माह पूर्व करीब 19.5 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। लेकिन इसे वित्तीय स्वीकृति का इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed