{"_id":"5a2fa7ba4f1c1bf4688c0b09","slug":"after-demonetisation-rbi-guidlines-for-new-india-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर ऐसा न किया तो आपके सारे पैसे हो जाएंगे रद्दी, पढ़ें काम की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर ऐसा न किया तो आपके सारे पैसे हो जाएंगे रद्दी, पढ़ें काम की खबर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Dec 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
अगर आप अपने पैसे को रद्दी होने से बचाना चाहते हैं तो यह खबर आपके फायदे की है। जानने के लिए क्लिक करें...
Trending Videos
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया
- फोटो : SELF
दरअसल, RBI ने 2000, 500 और 200 रुपए के नए नोट के बार में नया फरमान जारी किया है। अगर इसे नहीं माना तो आपके नए नोट महज कागज बनकर रह जाएंगे।
दो हजार का नोट
- फोटो : self
धार्मिक या राजनीतिक नारे या व्यावसायिक प्रयोजन वाले आपत्तिजनक शब्द लिखे मिले तो नए नोट अवैध माने जाएंगे। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह स्पष्ट किया है कि रंग, स्याही या पेन से लिखे होने पर भी नए नोट वैध माने जाएंगे। बैंकों का चक्कर लगाने वाले लोगों के लिए राहत भरी यह जानकारी सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
500-2000 नोट
नए 2000, 500 और 200 रुपये के नोटों की वैधता के संबंध में आरटीआई के जरिए मांगी गई जानकारी के संबंध में आरबीआई की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि नोट पर रंग, स्याही अथवा पेन से लिखने से वह अवैध नहीं होगा और लोग ऐसे नोट बैंक खाते में जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : WordPress
आरबीआई ने नोट रिफंड नियमावली-2009 का हवाला देते हुए कहा है कि जिस नोट पर आपत्तिजनक शब्द लिखे हों या किसी राजनीतिक या धार्मिक रूप में संदेश या ऐसी भाव वाली कोई अभिव्यक्ति हो तो नोट अवैध माना जाएगा।