फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरे, ये किसकी बाइक में लिफ्ट लेकर घूम रही हैं दिया मिर्जा

Fri, 18 Dec 2015 08:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून्र
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून्र Updated Fri, 18 Dec 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
actress dia mirza shooting in uttarakhand.

इन दिनों फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा देवभूमि उत्तराखंड में किसी के साथ बाइक में घूमती नजर आ रही हैं। ‘भारत की आत्मा गंगा’ धारावाहिक की शूटिंग के लिए फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा के साथ कलाकारों के दल ने उत्तराखंड के सुक्की, झाला धराली, हर्षिल और मुखबा में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों के दृश्यों का फिल्मांकन किया।

अरे, ये किसकी बाइक में लिफ्ट लेकर घूम रही हैं दिया मिर्जा

actress dia mirza shooting in uttarakhand.

धारावाहिक में दिया मिर्जा को बर्फबारी के बीच बाइक में लिफ्ट देने का दृश्य भी फिल्माया गया है। शूटिंग के लिए पहुंचे दल ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, असी गंगा, तेखला में शूटिंग पूरी करने के बाद मनेरी, डाबराणी, सुक्की, झाला, धराली, हर्षिल की वादियों और मुखबा गांव में बर्फबारी के बीच स्थानीय जनजीवन एवं साहसिक पर्यटन की गतिविधियों के दृश्य फिल्माए।

अरे, ये किसकी बाइक में लिफ्ट लेकर घूम रही हैं दिया मिर्जा

actress dia mirza shooting in uttarakhand.

गौमुख से गंगा सागर तटों पर बसे लोगों की जीवन शैली व संस्कृति पर बन रहे धारावाहिक ‘गंगा सोल ऑफ द इंडिया’ के कुछ दृश्य संगम स्थल पर फिल्माए गए। इस दौरान यहां दर्शकों की भीड़ लगी रही। इससे पहले गंगा के तटवर्ती क्षेत्र के जनजीवन, जलक्रीड़ा, पर्वतारोहण जैसे साहसिक पर्यटन आदि का फिल्मांकन किया गया। बर्फबारी के बीच पैदल चलने और कोट बंगला निवासी विंटर बाइकिंग संचालक उपेंद्र सजवाण द्वारा दिया मिर्जा को बाइक में दो किमी तक लिफ्ट देने का दृश्य भी फिल्माया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरे, ये किसकी बाइक में लिफ्ट लेकर घूम रही हैं दिया मिर्जा

actress dia mirza shooting in uttarakhand.

प्रोडक्शन से जुड़े शिव दयाल कबूल ने बताया कि धारावाहिक फरवरी में लांच होगा। शूटिंग के लिए गंगोत्री घाटी में जितनी जगह तलाशी गई थी, उन सभी जगहों पर शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब शूटिंग के कुछ अन्य दृश्य देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में फिल्माए जाएंगे।

विज्ञापन

अरे, ये किसकी बाइक में लिफ्ट लेकर घूम रही हैं दिया मिर्जा

actress dia mirza shooting in uttarakhand.

गंगोत्री घाटी में शूटिंग पूरी होने के बाद उत्तरकाशी में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी, दीपेंद्र पंवार, रवि नेगी, विजयपाल मखलोगा व शैलेंद्र मटूड़ा ने फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed