फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाग्यश्री को भाया दून: अभिनेत्री बोली- यहां के मौसम से हो गया है मुझे प्यार, पहाड़ की इस खास चीज को तलाशा

Sun, 16 Jul 2023 02:33 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 16 Jul 2023 02:33 PM IST
विज्ञापन
Actress Bhagyashree liked Dehradun season searched Pahadi food Entertainment Bollywood
अभिनेत्री भाग्यश्री पहुंची देहरादून - फोटो : amar ujala

साल 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री भाग्यश्री दून का मौसम भा गया। भाग्यश्री दून में आयोजित एक्सीलेंसी आईकॉनिक अवार्ड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने दून पहुंची। उन्होंने कहा, वह कई बार उत्तराखंड आईं, लेकिन पहली बार देहरादून आने का मौका मिला।



पहली ही बार में यहां के मौसम और लोगों से हमेशा के लिए प्यार हो गया।  उन्होंने यहां आते ही पहाड़ी खाना भी तलाशा। थ्री फिंगर एंटरटेनमेंट लिमिटेड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग्यश्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, उत्तराखंड का पहाड़ी खाना बहुत प्रसिद्ध है। जब वह देहरादून आईं तो उन्होंने अपने दोस्तों से कहा इस बार दून में पहाड़ी खाना खाएंगे।

Actress Bhagyashree liked Dehradun season searched Pahadi food Entertainment Bollywood
अभिनेत्री भाग्यश्री - फोटो : amar ujala

वहीं, इस मौके पर उन्होंने अपनी पहली फिल्म का गीत आते-जाते हस्ते गाते... गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

Actress Bhagyashree liked Dehradun season searched Pahadi food Entertainment Bollywood
भाग्य श्री - फोटो : amar ujala

कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न राज्यों में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को भी सम्मानित किया। इस दौरान अरुण कुमार, ब्रह्मकुमारी जया दीदी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें...Tomato Prices: फुटकर में 110 रु. किलो से ज्यादा बेचा टमाटर तो होगी कार्रवाई, लोगों को राहत दिलाने के लिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Bhagyashree liked Dehradun season searched Pahadi food Entertainment Bollywood
भाग्य श्री - फोटो : amar ujala

इन्हें किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में गोपाल दास बघेल, डॉ. बीएन अधिकारी, गीता जोशी, अभिलाषा दिव्या पाठक, अंकित खेरा, प्रियंका, पूजा शर्मा, सुशील मंगल सोनल, रक्षा कुमारी, डॉ. अंजू सिंगला, सूर्य प्रकाश स्वामी, अमित शर्मा, जितेंद्र कुमार, सुमन शर्मा, रिया वर्मा, इरशाद खान को सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें...Tomato Prices: फुटकर में 110 रु. किलो से ज्यादा बेचा टमाटर तो होगी कार्रवाई, लोगों को राहत दिलाने के लिए आदेश

विज्ञापन
Actress Bhagyashree liked Dehradun season searched Pahadi food Entertainment Bollywood
भाग्य श्री - फोटो : amar ujala

पवन शर्मा, डॉ. निशा शर्मा, संकेत शिखर, डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल, पिंकी, अक्षय जैन, डॉ. राजीव सपरा, सोहन कुमार दास, स्वाति भास्कर, डॉ. महेंद्र सिंह, अनूप कृष्ण, शंकर सोनकर, अभिलाषा वेदपाठक, श्रुति शर्मा, सत्यम सिंह, डॉ. रोहित भी सम्मानित किए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed