फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनके जुड़ा वो विवाद जिसने उन्हें पुलिस थाने के चक्कर काटने को मजबूर कर दिया। जी हां, यह विवाद करोड़ों की प्रॉपर्टी से जुड़ा है। आगे जानिए पूरी कहानी...
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ हाल ही में देहरादून के क्लेमेंटाउन थाने पहुंचीं। अभिनेत्री अमृता सिंह के मामा लेखक मधुसूदन बिम्बट मौत के बाद ये मामला गरमा गया। केयर टेकर ने बताया कि मामा-भांजी के बीच इस संपत्ति को लेकर कई साल से मुकदमेबाजी चल रही थी। मधुसूदन बिम्बट की करीब साढ़े चौबीस बीघे में करोड़ों की संपत्ति है। इस संपत्ति को लेकर मामा मधुसूदन और अमृता सिंह के जिलाधिकारी और सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां दो मुकदमे विचाराधीन है।
3 of 6
amrita singh
- फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री सारा अली खान की मां अमृता सिंह पर जिस रिश्तेदार की प्रॉपर्टी हथियाने के आरोप लगे हैं आखिरी दिनों उन्हें पूछने वाला कोई नहीं था। मधुसूदन बिम्बेट का आखिरी समय गरीबी में गुजरा। उनके पास खाने और इलाज तक को पैसे नहीं थे।
मधुसूदन की बहन ताहिरा और भांजी अमृता सिंह ने पैतृक संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा था। मधुसूदन अविवाहित थे, लिहाजा उनका कोई वारिस नहीं था। संपत्ति पर अपनी मां का हिस्सा बताते हुए अमृता सिंह और उनकी मौसी ताहिरा ने अपना हक जताया था। विवादित संपत्ति के केयरटेकर खुशीराम ने अमृता सिंह पर आरोप लगाते हुए आशंका जताई है कि इस संपत्ति पर माफिया कब्जा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बंगले में अभी कुछ नगदी और मधुसूदन बिम्बट की लाइसेंसी पिस्तौल भी रखी हुई है।
‘बिम्बट’ परिवार देश का इस उपनाम वाला इकलौता परिवार है। परिवार के नजदीकी लोगों का कहना है कि इस उपनाम का देश में और कोई परिवार नहीं है।परिवार के करीबियों के अनुसार बिम्बट परिवार पंजाब (आजादी के पहले) के एक गांव से ताल्लुक रखता है।