उत्तराखंड के लोकगायक पप्पू कार्की की मौत के बाद अब उनके परिवार की मदद को ये बॉलीवुड एक्टर सामने आए हैं। उन्होंने पप्पू के बेटे की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाने की बात कही है।
लोक गायक पप्पू कार्की की मौत के बाद मदद को आए ये बॉलीवुड एक्टर, उठाएंगे बेटे की पढ़ाई का पूरा खर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पप्पू कार्की की मौत के बाद उनके प्रशंसक गम में हैं। उनके परिवार की मदद को हाथ बढ़ने लगे हैं। बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा है कि वह पप्पू के बेटे दक्ष की पढ़ाई का पूरा खर्च वहन करेंगे। सोशल मीडिया पर पप्पू के चाहने वालों के कई कमेंट्स वायरल हो रहे हैं। इसमें सरकार से परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील भी की गई है। कई लोगों ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर उनकी पत्नी कविता कार्की का अकाउंट नंबर जारी करते हुए मदद की मांग की है।
वहीं कार्की के बेटे दक्ष की पढ़ाई का जिम्मा इंस्पिरेशन स्कूल प्रबंधन ने भी लेने की बात कही है। स्कूल के प्रबंध निदेशक दीपक बल्यूटिया से सोमवार को लोक कलाकार और शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर पप्पू के पुत्र को शिक्षा देने का अनुरोध किया। निदेशक बल्यूटिया ने दक्ष को निशुल्क शिक्षा दिलाने का भरोसा दिया। बल्यूटिया ने बताया कि उनके संस्थान में पहले से ही इस तरह की व्यवस्था है कि जिन बच्चों के पिता की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है और बच्चों की शिक्षा-दीक्षा का कोई अन्य साधन नहीं होता है उन्हें स्कूल की ओर से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है।
वहीं, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी ने पप्पू कार्की की पत्नी कविता कार्की को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की है। भंडारी ने कविता कार्की के बैंक खाते में उक्त रकम जमा की है। भंडारी ने कहा कि वह पप्पू कार्की को काफी पहले से जानते थे। उन्होंने कनालीछीना महोत्सव में कई बार गीतों की प्रस्तुति दी। कहा कि वह आगे भी कार्की के परिवारजनों की मदद करेंगे। गणाई के जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा शिवजी ने स्वर्गीय लोक कलाकार पप्पू कार्की के परिजनों की मदद के लिए मुहिम छेड़ दी है। बोरा ने कहा कि लोक गायक के परिवार की मदद के लिए सरकार और राज नेताओं को भी आगे आना चाहिए। विपत्ति में पड़े परिवार को मदद देनी चाहिए।
बता दें कि, शैलावन (पांखू) के मूल निवासी 34 वर्षीय प्रवेंद्र सिंह कार्की उर्फ पप्पू कार्की पिथौरागढ़ में लाल सिंह कालोनी बिठौरिया में परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार रात को वे हल्द्वानी से करीब 102 किलोमीटर दूर गौनियारौ गांव में युवा महोत्सव-2018 में शामिल होने गए थे। पहीं शनिवार की सुबह चार बजे वह कार से बीटेक के छात्र पुष्कर गौनिया (23), गौनियारो निवासी स्नातक के छात्र राजेंद्र उर्फ राजू गौनिया (24), छड़ायल निवासी जुगल किशोर पंत (24) और रामनगर चोरपानी निवासी अजय आर्या (27) के साथ लौट रहे थे। इस दौरान हादसा होने से तीनों की मौत हो गई।