फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के लिए हंसी खुशी घर आ रहा था जवान, ऐसे आई मौत की मच गया कोहराम, दर्दनाक तस्वीरें...

Fri, 04 May 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़ Updated Fri, 04 May 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Accident in pithoragarh itbp soldier horrible death photos
accident

घर में शादी थी, हंसी खुशी घर आ रहा था, अचानक मौत काल बनकर ऐसे आई कि घर में कोहराम मच गया। तस्वीरें देखिए...

Accident in pithoragarh itbp soldier horrible death photos
bus accident

वल्थी निवासी आईटीबीपी के हवलदार त्रिभुवन सिंह देवली भतीजे की शादी के लिए अवकाश लेने वाहिनी मुख्यालय जाजरदेवल (पिथौरागढ़) आ रहे थे, लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था और हादसे ने उनकी जान चली गई। चाचा की मौत के बाद जहां विवाह समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं, वहीं विवाह भी फिलहाल स्थगित हो गया। हादसे में घायल धनी चंद को भी अवकाश पर जाना था।

Accident in pithoragarh itbp soldier horrible death photos
accident

त्रिभुवन सिंह के भतीजे हरीश देवली का विवाह आठ मई को पिथौरागढ़ के टकाना कॉलोनी निवासी हीरा सिंह नेगी की पुत्री ममता के साथ होना था। घर और परिवार में खुशी का माहौल था। त्रिभुवन सिंह देवली का पिथौरागढ़ के सेरा मोहल्ले में अपना मकान है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे परिजनों को हादसे की खबर मिली। तब से हवलदार त्रिभुवन की पत्नी जानकी देवी, बेटी हेमा, डब्बू और बेटे राहुल के साथ ही बड़े भाई सुरेंद्र सिंह देवली और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आस, पड़ोस के लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in pithoragarh itbp soldier horrible death photos
accident

बड़े भाई सुरेंद्र सिंह देवली ने बताया कि त्रिभुवन चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह वर्ष 1990 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। वर्ष 2011 में उन्हें हवलदार पद पर पदोन्नति मिली। त्रिभुवन की बड़ी बेटी हेमा पिथौरागढ़ महाविद्यालय में बीएससी तृतीय, छोटी बेटी डब्बू बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ती हैं। बेटे राहुल ने इसी वर्ष दयानंद इंटर कॉलेज से 10वीं की परीक्षा दी है। सुरेंद्र सिंह देवली के पुत्र का ही विवाह होना था। उन्होंने बताया कि विवाह समारोह स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Accident in pithoragarh itbp soldier horrible death photos
accident

वहीं, आईटीबीपी से मिली जानकारी के अनुसार हवलदार त्रिभुवन और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। बताया गया है कि त्रिभुवन और धनी चंद अवकाश मंजूर कराने मुख्यालय आ रहे थे। अवकाश की प्रक्रिया के तहत इन लोगों के शस्त्र जमाकर अवकाश मंजूर किया जाता। इसके अलावा दामा राम की मुनस्यारी में तैनाती का समय पूरा हो गया था, वह मुख्यालय लौट रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed