फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक चूक और कप्तान विराट कोहली पर लग जाएगा बैन

Fri, 06 May 2016 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 May 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
virat kohli could be face one match ban in IPL
विराट कोहली
आईपीएल में सितारे बल्लेबाजों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) टीम की हालत बहुत खराब है और टूर्नामेंट में आधे से ज्यादा का सफर खत्म होने के बाद आरसीबी अंकतालिका में फिसड्डी टीमों में शामिल है। अब तक खेले 7 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल कर सकी है विराट कोहली की टीम। सिर्फ 4 अंकों के साथ वह तालिका में सातवें पायदान पर है और टीम 4 अंक हासिल करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब टीम से बेहतर रन औसत की वजह से सातवें नंबर पर है। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उसे अपने आगे से सारे मैच जीतने ही होंगे। अब उसके कप्तान और इन-फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली पर बैन का खतरा मंडरा रहा है।

एक चूक और कप्तान विराट कोहली पर लग जाएगा बैन

virat kohli could be face one match ban in IPL
टूर्नामेंट में चुनौती बनाए रखने के रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की जद्दोजहद के बीच उसे इस बात का भी टेंशन है कि उसके कप्तान विराट कोहली पर कहीं बैन न लग जाए। शनिवार को आरसीबी का मैच राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस की टीम से है। कोहली को अब टीम की तीसरी जीत के लिए मेहनत करने के साथ-साथ इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि उनकी टीम पर स्लो ओवर डालने का दोष न लग जाए। टीम पर एक और स्लो ओवर का दोष और बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। 

एक चूक और कप्तान विराट कोहली पर लग जाएगा बैन

virat kohli could be face one match ban in IPL
विराट कोहली पर बैन का खतरा इस लिहाज से मंडरा रहा है क्योंकि वह टूर्नामेंट के इस सत्र में 2 बार स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना भर चुके हैं। नियमों के अनुसार अगर वह तीसरी बार भी स्लो ओवर के दोषी पाए जाते हैं तो उन पर एक मैच का प्रतिबंध लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक चूक और कप्तान विराट कोहली पर लग जाएगा बैन

virat kohli could be face one match ban in IPL
दो मई यानी सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच हारने के बाद आरसीबी के कप्तान कोहली और उनकी पूरी टीम पर जुर्माना लगा दिया गया। उन पर स्लो ओवर रेट की वजह से 24 लाख रुपये (36 हजार डॉलर) का दंड लगाया गया था। जबकि टीम के अन्य खिलाड़ियों की मैच फीस से 6-6 लाख रुपये काटे गए थे। इससे पहले एक और मैच में स्लो ओवर के कारण उन पर जु्र्माना लगाया गया था तब पहली बार यह गलती करने के कारण 12 लाख रुपये ही काटे गए थे। दूसरी बार करने पर यह सजा बढ़ाकर डबल कर दिया गया।
विज्ञापन

एक चूक और कप्तान विराट कोहली पर लग जाएगा बैन

virat kohli could be face one match ban in IPL
आईपीएल मैच में स्लो ओवर रेट के कारण पहले भी बड़े जुर्माने लगाते रहे हैं। इससे पहले 2010 में किंग्स इलेवन पंजाब के तत्कालीन कप्तान कुमार संगकारा पर एक मैच का बैन तब लगा था जब उन्होंने एक ही टूर्नामेंट में तीसरी बार स्लो ओवर रेट किया था। साथ ही भारी आर्थिक दंड भी लगाया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed