{"_id":"69eee3ff4763ef71e30bc270","slug":"rishabh-pant-s-super-over-gamble-backfires-how-pooran-call-cost-lsg-the-match-2026-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंत की रणनीति पर उठे सवाल: नरेन के सामने पूरन को भेजकर की भारी भूल; LSG ने सुपरओवर में KKR को तोहफे में दी जीत","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
पंत की रणनीति पर उठे सवाल: नरेन के सामने पूरन को भेजकर की भारी भूल; LSG ने सुपरओवर में KKR को तोहफे में दी जीत
Mon, 27 Apr 2026 09:50 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Swapnil Shashank
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:50 AM IST
सार
एलएसजी और केकेआर के बीच खेले गए इस मुकाबले में जहां रिंकू सिंह और सुनील नरेन ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं लखनऊ की रणनीतिक गलती ने मैच उनसे छीन लिया। सुपर ओवर में निकोलस पूरन को भेजने का फैसला गलत साबित हुआ, जिस पर कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लैंगर को आलोचना झेलनी पड़ी। खराब आंकड़ों के बावजूद लिया गया यह फैसला एलएसजी के लिए भारी पड़ गया और टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लखनऊ बनाम कोलकाता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए किसी थ्रिलर से कम नहीं था। मैच आखिरी गेंद तक गया, जहां मोहम्मद शमी के छक्के ने स्कोर बराबर कर दिया और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद जो हुआ, उसने लखनऊ की रणनीति और कप्तानी दोनों पर सवाल खड़े कर दिए।
ऋषभ पंत-रिंकू सिंह
- फोटो : IANS
रिंकू सिंह और नरेन ने पलटा पूरा खेल
रिंकू सिंह ने नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेलकर केकेआर को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। वहीं सुपर ओवर में सुनील नरेन ने घातक गेंदबाजी करते हुए सिर्फ एक रन देकर दो विकेट झटके। नतीज- एलएसजी सिर्फ एक रन बना सकी, जो आईपीएल इतिहास का सबसे कम सुपर ओवर स्कोर बन गया। इसके जवाब में केकेआर ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

पूरन और नरेन
- फोटो : IPL/BCCI
सबसे बड़ा सवाल- पूरन को क्यों भेजा गया?
सुपर ओवर में लखनऊ ने निकोलस पूरन और एडेन मार्करम को बल्लेबाजी के लिए भेजा। यह फैसला चौंकाने वाला था क्योंकि टीम के पास ऋषभ पंत, मिचेल मार्श और मुकुल चौधरी जैसे विकल्प मौजूद थे। पूरन उस मैच में पहले ही नौ रन बनाकर आउट हो चुके थे और पूरे सीजन में उनका फॉर्म बेहद खराब रहा है। वह आईपीएल 2026 में अब तक आठ मैचों में सिर्फ 82 रन बना सके हैं।

Pooran vs Narine in super overs🥶
— Dinda Academy (@academy_dinda) April 26, 2026
Balls- 7
Runs- 0
Wickets- 2 pic.twitter.com/o7zdA4Uy9V
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेन और पूरन
- फोटो : ANI
पूरन vs नरेन: कहानी बद से बदतर हो गई
जब 12 साल पहले सुपर ओवर में पूरन और नरेन आमने-सामने आए थे, तब भी नतीजा लगभग ऐसा ही रहा था। पूरन पहली चार गेंदों पर कोई शॉट ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए थे और पांचवीं गेंद पर लॉन्ग-ऑफ पर कैच आउट हो गए थे। इस बार भी कहानी नहीं बदली, बल्कि और खराब हो गई। सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर नरेन ने पूरन को बोल्ड कर दिया, जिससे लखनऊ की उम्मीदें शुरुआत में ही खत्म हो गईं।
सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर पूरन ने तेज गति से डाली गई ऑफ स्पिन गेंद पर स्लॉग-स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह चूक गए और नरेन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके तुरंत बाद मार्करम भी सिर्फ तीन गेंदों के भीतर आउट हो गए, जिससे लखनऊ की पारी बिखर गई। इसके बाद केकेआर ने दो रन का मामूली लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया और लखनऊ को उनके घरेलू मैदान पर लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा।

लखनऊ और केकेआर
- फोटो : ANI
आंकड़े क्या कहते हैं?
अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो यह फैसला और भी हैरान करता है, क्योंकि सुपर ओवर में पूरन का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। उन्होंने सुपरओवर में कुल 10 गेंदों में सिर्फ एक रन बनाए हैं। वह पांच बार आउट हो चुके हैं। इतना ही नहीं, सुनील नरेन के खिलाफ सुपर ओवर में आठ गेंदों पर वह सिर्फ एक रन ही बना सके हैं। यानी जिस बल्लेबाज को सबसे अहम मौके पर भेजा गया, उसके आंकड़े इस फैसले के बिल्कुल खिलाफ थे।
टी20 सुपर ओवर में पूरन vs नरेन:
नंबर झूठ नहीं बोलते
कोच लैंगर ने भले ही पूरन पर भरोसा जताया हो, लेकिन आंकड़े इस फैसले के बिल्कुल उलट कहानी बताते हैं, खासतौर पर जब सामने गेंदबाज नरेन हों। ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि सुपर ओवर जैसे हाई-प्रेशर मोमेंट में पूरन का रिकॉर्ड नरेन के खिलाफ बेहद कमजोर रहा है। ऐसे में उन्हें सबसे पहले बल्लेबाजी के लिए भेजना एक बड़ा जोखिम था, जो आखिरकार लखनऊ टीम पर भारी पड़ गया।

- कैरिबियाई प्रीमियर लीग 2014: 0 रन (5 गेंद)
- कैरिबियाई प्रीमियर लीग 2021: 1 रन (2 गेंद)
- आईपीएल 2026: 0 रन (1 गेंद)
- कुल: 8 गेंदों में सिर्फ 1 रन, 2 बार आउट