कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम ऐतिहासिक लम्हों का गवाह बनने को पूरी तरह से हो गया तैयार
- फोटो : ओपी वाधवानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम भारतीय क्रिकेट टीम के ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच का गवाह बनने को तैयार है। गुरुवार को भारत और न्यूजीलैंड टीमों के खिलाड़ी जोर-आजमाइश के साथ सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराने के लिए मैच खेलेंगी। सुबह 9:30 बजे से मैच का शुभारंभ होगा।
भारतीय टीम जहां इस ऐतिहासिक मैच को जीतकर इतिहास बनाना चाहेगी, वहीं न्यूजीलैंड भी भारत को घरेलू मैदान में हराकर अपना मनोबल बढ़ाने की फिराक में है। इसके अलावा मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से भारत के पूर्व कप्तानों का सम्मान भी किया जाएगा। समारोह को यादगार बनाने के लिए 500 गुब्बारे, 500 किलोग्राम लड्डू और दर्शकों को टी-शर्ट भी बाटी जाएंगी।
यह पहला मौका होगा जब पूर्व कप्तान चंदू बोर्डे, अजीत वाडेकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर, मो. अजहरुद्दीन, के श्रीकांत, रवि शास्त्री, सौरभ गांगुली, अनिल कुंबले, सचिन तेंदुलकर एक साथ शहर में होंगे। इसके अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, सचिव अजीत शिर्के, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी, यूपीसीए सचिव राजीव शुक्ला भी मौजूद होंगे। मैच का शुभारंभ राज्यपाल राम नाईक करेंगे।
भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रिद्घिमान साहा (विकेट कीपर), मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा व अमित मिश्रा। मुख्य कोच अनिल कुंबले, ट्रेनर बसु शंकर, बैटिंग कोच संजय बांगर, फील्डिंग कोच आर श्रीधर भी होंगे।
न्यूजीलैंड टीम
केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लैथम, जेम्स निशाम, हेनरी निकोलस, ल्यूक रॉंची, मिचेल स्टेनर, एम सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर, नेल वेग्नर, बीजे वेटलिंग।
मैच का समय
सुबह 9:00 बजे से टॉस व पूर्व कप्तानों का सम्मान
9:30 बजे : मैच का शुभारंभ
11:30 बजे : लंच
12:10 बजे : मैच शुरू
2:10 बजे : टी
2:30 से 4:30 बजे तक मैच
मैच रेफरी डेविड बून पहुंचे
अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड बून मैच रेफरी की भूमिका में दिखेंगे। बुधवार को वह शहर आ गए। सबसे पहले उन्होंने स्टेडियम का निरीक्षण किया और कुछ आवश्यक बिंदुओं को लेकर यूपीसीए अधिकारियों से बातचीत भी की। मैच में अंपायर रिचर्ड कैटल बोरे और रोड टकर होंगे। वहीं बीसीसीआई की ओर से स्कोरिंग रामजी तिवारी, एसपी सिंह और एपी सिंह करेंगे।
लीजेन्ड्स ऑफ क्रिकेट मेमरेबल मोमेन्ट्स बोर्ड पर ऑटोग्राफ देते अजहरुद्दीन
2 of 9
होटल लैंडमार्क में लीजेन्ड्स ऑफ क्रिकेट के एक यादगार बोर्ड पर अपने साइन देते अजहरुद्दीन
- फोटो : ओपी वाधवानी
पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान अजहरुद्दीन होटल लैंडमार्क में जैसे ही पहुंचे उनसे मिलने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लग गई। होटल में उनका शानदान स्वागत हुआ इसके बाद उन्होंने लीजेन्ड्स ऑफ क्रिकेट के मेमरेबल मोमेन्ट्स बोर्ड पर अपना ऑटोग्राफ दिया।
दिलीप वेंगसरकर ने भी दिये ऑटोग्राफ
3 of 9
ऑटोग्राफ देते दिलीप वेंगसरकर
- फोटो : ओपी वाधवानी
लैंडमार्क होटल में पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने भी अपने ऑटोग्राफ देकर ऐतिहासिक लम्हों का गवाह बनने में अपनी अहम भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर ब्लास्टर सचिन और गांगुली ने काटा सेलिब्रेशन केक
4 of 9
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने काटा सेलिब्रेशन केक
- फोटो : ओपी वाधवानी
होटल लैंडमार्क में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पहुंचते ही समां बदल गया। हर कोई अपने मोबाइल पर सचिन की तस्वीरें कैद करने को परेशान दिखा। होटल वेलकम के बाद सचिन और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने सेलिब्रेशन केक काटा। इसके बाद राजीव शुक्ला ने गांगुली और सचिन से यूपीसीए के अधिकारियों का परिचय कराया।
विज्ञापन
सचिन की एक झलक पाने को फैन्स बेताब
5 of 9
होटल लैंडमार्क में सचिन का हुआ भव्य स्वागत
- फोटो : ओपी वाधवानी
प्रशंसकों द्वारा क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का कानपुर के होटल लैंडमार्क में भव्य स्वागत हुआ। उन्हें देखने और मिलने के लिए फैन्स होटल के आसपास मंडराते दिखाई दिये। सचिन की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।