Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
IPL 2026: Dinesh Karthik Says Even Brian Lara Would Admire Vaibhav Suryavanshi’s Power
{"_id":"69f2eea773bff5ad35058571","slug":"ipl-2026-dinesh-karthik-says-even-brian-lara-would-admire-vaibhav-suryavanshi-s-power-2026-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: दिनेश कार्तिक ने बताई वैभव सूर्यवंशी की एक खूबी, जिससे महान ब्रायन लारा को भी हो सकती है जलन! जानें","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: दिनेश कार्तिक ने बताई वैभव सूर्यवंशी की एक खूबी, जिससे महान ब्रायन लारा को भी हो सकती है जलन! जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:24 AM IST
सार
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में हैं और 400 रन के साथ ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। दिनेश कार्तिक ने उनकी पावर-हिटिंग की तारीफ करते हुए कहा कि ब्रायन लारा भी इसे पसंद करते। साथ ही उनकी तुलना वीरेंद्र सहवाग के बेखौफ अंदाज से की।
विज्ञापन
1 of 5
वैभव सूर्यवंशी और ब्रायन लारा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लगातार रन बनाने की क्षमता ने उन्हें ऑरेंज कैप की रेस में बनाकर रखा है। अब पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने उनकी तुलना दिग्गजों से करते हुए बड़ा बयान दिया है, जिसने चर्चा और तेज कर दी है।
2 of 5
ब्रायन लारा और वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
कार्तिक ने लारा से की तुलना
दिनेश कार्तिक ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने खास तौर पर उनकी पावर-हिटिंग की तारीफ की और कहा, 'ब्रायन लारा खुश होते अगर उनके पास वैभव सूर्यवंशी जैसी पावर-हिटिंग होती। वह जीनियस थे, लेकिन उनका बैकलिफ्ट थोड़ा अलग था। वैभव जब बल्ला नीचे लाते हैं तो बहुत ज्यादा पावर पैदा करते हैं। उनका सिर भी काफी स्थिर रहता है और उनके शॉट्स ज्यादा फ्लोइंग नहीं होते, लेकिन उनमें जबरदस्त ताकत होती है।'
3 of 5
वैभव और सहवाग
- फोटो : ANI
सहवाग जैसी बेखौफ बल्लेबाजी
कार्तिक ने सूर्यवंशी की तुलना पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग से भी की। उनके अनुसार, वैभव बड़े गेंदबाजों से बिल्कुल नहीं डरते। कार्तिक ने कहा, 'सबसे अहम बात यह है कि वह बहुत युवा हैं और उनका हैंड-आई कोऑर्डिनेशन शानदार है। बेखौफ अंदाज में वह सहवाग जैसे हैं। सहवाग भी बड़े गेंदबाजों को ही निशाना बनाते थे। यह बच्चा भी अंदर से सोचता होगा कि हेजलवुड, बुमराह या सुनील नरेन, सबको मारूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
लगातार प्रदर्शन बना ताकत
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में शानदार निरंतरता दिखाई है। उन्होंने नौ मैचों में 400 रन बनाए हैं और उनका औसत 44.44 रहा है। उनके स्कोर बताते हैं कि वह हर मैच में टीम के लिए योगदान दे रहे हैं। इस सीजन उनकी पारियां 52, 31, 39, 78, 0, 46, 8, 103 और 43 की रही हैं। वह आईपीएल 2026 में 400 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बने। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक भी लगाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
छोटे मैचों में भी बड़ा असर
हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेली, जिसने उनकी आक्रामकता को और साबित किया। कम गेंदों में तेजी से रन बनाने की उनकी क्षमता उन्हें इस सीजन का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बना रही है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।