भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान तीन या चार जनवरी को होने की संभावना है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी नजर आएंगे, जबकि वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है।
2 of 11
शुभमन गिल और गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
कप्तान शुभमन गिल की वापसी लगभग तय
चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे नहीं खेल पाने वाले कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे, लेकिन इसके बाद टी20 में सफल वापसी कर चुके हैं। ऐसे में गिल के एक बार फिर वनडे टीम की कप्तानी संभालने की पूरी संभावना है।
3 of 11
श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
श्रेयस अय्यर की फिटनेस बनी चिंता
वनडे टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर फिलहाल फिट नहीं हैं। सितंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद से वे क्रिकेट से दूर हैं और बंगलूरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अब तक फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जिससे न्यूजीलैंड सीरीज से उनका बाहर रहना लगभग तय माना जा रहा है।
4 of 11
बुमराह और हार्दिक
- फोटो : BCCI
हार्दिक और बुमराह को मिल सकता है ब्रेक
लगातार क्रिकेट और इंजरी इतिहास को देखते हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप की योजना का अहम हिस्सा हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।
5 of 11
रोहित और कोहली
- फोटो : PTI
टॉप ऑर्डर और बैकअप ओपनर की तस्वीर
शुभमन गिल की वापसी के साथ शीर्ष तीन लगभग तय माने जा रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा के साथ पिछली सीरीज में ओपनिंग करने वाले यशस्वी जायसवाल की जगह पर खतरा मंडरा रहा है। अगर चयनकर्ता यशस्वी को नहीं चुनते हैं तो विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है, जो ओपनिंग के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर और विकेटकीपिंग का बैकअप विकल्प भी हैं। ईशान को हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टी20 टीम में दोबारा चुना गया था, जहां उन्होंने झारखंड को ऐतिहासिक खिताबी जीत दिलाते हुए कप्तानी की थी।